फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: शौचालय की जगह बना दी दुकानें, एमडीडीए ने तोड़े शटर

विज्ञापन
विज्ञापन
नोटिस के बावजूद मालरोड पर शौचालय की जगह पर दुकानों का निर्माण करने पर मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने सख्त रुख अपनाया है। रविवार काे एमडीडीए ने इन तीन दुकानों के शटर तोड़ दिए और यहां पर महिला एवं दिव्यांग शौचालय निर्माण का बोर्ड लगा दिया। इस दौरान दुकानदारों ने जमकर हंगामा किया लेकिन उनकी एक न सुनी गई।
विज्ञापन

दरअसल, रविवार सुबह एमडीडीए सचिव मोहन सिंह बर्निया ने एसडीएम मसूरी को पत्र भेजा। इसमें उन्होंने कहा कि पूर्व में एमडीडीए उपाध्यक्ष ने मालरोड का निरीक्षण करने के दौरान एसडीएम कार्यालय के पास महिलाओं व दिव्यांगों के लिए शौचालय निर्माण के निर्देश दिए थे। इसी के तहत 17 मई 2022 में वर्चुअल बैठक हुई थी। इसमें एमडीडीए के अधिकारियों के साथ नगर पालिका समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल हुए थे। इस बैठक में शौचालय निर्माण को लेकर रूप रेखा भी तय कर ली गई थी। हालांकि, बाद में नगर पालिका प्रशासन ने बिना एमडीडीए की अनुमति के यहां शौचालय के स्थान पर दुकानों का निर्माण शुरू कर दिया। इस पर एमडीडीए की ओर से पालिका को नोटिस भी दिया गया लेकिन पालिका के अधिकारियों ने कोई जवाब नहीं दिया और निर्माण जारी रखा। साथ ही इन तीन दुकानों को लोगों को आवंटित भी कर दिया।
पत्र के बाद दोपहर दो बजे के करीब एमडीडीए के अधिकारी मौके पर पहुंचे और दुकानों के शटर तोड़ने शुरू कर दिए। इस दौरान दुकानदारों ने एमडीडीए अधिकारियों का विरोध भी किया लेकिन पुलिस फोर्स ने कार्रवाई में बाधा नहीं आने दी। उधर, दुकान संचालक अजीत सिंह नेगी ने बताया कि नगर पालिका ने उन्हें यह दुकान आवंटित की थी। जिसके लिए नगर पालिका के ईओ ने उनको अनापत्ति प्रमाण पत्र दिया, साथ ही 11 माह का एक लाख 73 हजार रुपये किराया भी जमा कराया। उन्होंने कहा कि उनका बेवजह उत्पीड़न किया जा रहा है। इस दौरान दुकानदारों और पुलिस के बीच काफी नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

-
एमडीडीए के उपाध्यक्ष ने पूर्व में इस स्थान पर महिला व दिव्यांगों के लिए शौचालय बनाने के निर्देश दिए थे, लेकिन यहां तीन दुकाने बना दी गईं। जिस पर इन दुकानों के शटर हटाने की कार्रवाई की गई। अब यहां पर शौचालय का निर्माण किया जाना है।
विज्ञापन

नंदन कुमार, एसडीएम, मसूरी
-
दुकानों का निर्माण नियमानुसार किया गया। यह पालिका की संपत्ति है, जिस पर दुकान बनाई गई। इस संबंध में एमडीडीए के उच्चाधिकारियों से बात की जाएगी।
अनुज गुप्ता, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद मसूरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें