फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज में विश्वास और आशा का संचार करते हैं डॉक्टर : आनंदबर्द्धन

विज्ञापन
विज्ञापन
Iआईएमए देहरादून ने डाॅक्टर्स डे पर आयोजित किया सम्मान समारोह
विज्ञापन

I

Iराष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर डॉक्टरों के योगदान को सराहने के लिए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) देहरादून शाखा की ओर से राजपुर रोड स्थित होटल में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रख्यात चिकित्सक डाॅ. बिधान चंद्र राय को याद किया गया।I
Iकार्यक्रम में डाॅ. किरण के कालरा और डाॅ. मेजर नंद किशोर को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि मुख्य सचिव आनंदबर्द्धन ने कहा कि डाॅक्टर सिर्फ रोगों का उपचार नहीं करते, वे समाज में विश्वास और आशा का संचार करते हैं। कोविड-19 जैसी वैश्विक आपदाओं में इनका त्याग और सेवा भाव अमूल्य रहा है। विशिष्ट अतिथि स्वास्थ्य महानिदेशक डाॅ. सुनीता टम्टा और आइएमए के राज्य समन्वयक डाॅ. डीडी चौधरी ने चिकित्सकों के मानवीय मूल्यों और सामाजिक प्रतिबद्धता की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह पेशा महज एक कॅरिअर नहीं, बल्कि जीवन का एक सतत यज्ञ है। इस दौरान आईएमए परिवार के उन बच्चों को भी मंच मिला, जिन्होंने शैक्षणिक, सांस्कृतिक या खेल क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त की हैं। आईएमए देहरादून शाखा के सचिव डाॅ. सिद्धार्थ खन्ना ने कहा कि यह दिवस हमें याद दिलाता है कि डॉक्टर केवल शरीर नहीं, समाज की आत्मा को भी स्वस्थ रखते हैं। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।I
विज्ञापन
विज्ञापन

I30 से अधिक चिकित्सक सम्मानितI
Iसम्मान समारोह में उत्कृष्ट सेवा देने वाले 30 से अधिक चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। इनमें डाॅ. डीएम काला, डाॅ. आलोक आहूजा, डाॅ. राकेश कालरा, डाॅ. कृष्ण अवतार, डाॅ. जयदीप दत्ता, डाॅ. सुनील सैनी, डाॅ. दुष्यंत गौर, डाॅ. नम्रता गौर, डाॅ. तनुज भाटिया, डाॅ. मीनू वैश्य, डाॅ. योगेंद्र सिंह, डाॅ. मीनाक्षी उनियाल, डाॅ. सुमिता प्रभाकर, डाॅ. विक्रम सिंह, डाॅ. शालिनी सूरी, डाॅ. विजय त्यागी, डाॅ. आशुतोष माथुर, डाॅ. अमर नाथ पांडेय, डाॅ. शशि उप्रेती, डाॅ. हर्ष जोहरी, डाॅ. सुमित वोहरा, डाॅ. अभिनव पुरी, डाॅ. निधि उनियाल, डाॅ. खुशबू खन्ना, डाॅ. पंकज, डाॅ. गौरव लूथरा, डाॅ. किरण भट्ट, डाॅ. अरविंद मक्कड़ आदि शामिल रहे।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें