I
IIचिकित्सक दिवस पर बुद्धिजीवी फाउंडेशन की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. योगेश्वरी कृष्णन समेत 20 डॉक्टरों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. आशुतोष सयाना ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से चिकित्सकों को प्रेरणा मिलती है। सम्मानित होने वाले चिकित्सकों में डॉ. योगेश्वरी कृष्णन, डॉ. वाईएस बिष्ट, डॉ. महेश कुडियाल, डॉ. विवेकानंद सत्यावली, डॉ. दौलत सिंह, डॉ. जेपी शर्मा, डॉ. श्रद्धा सायना, डॉ. रंगील सिंह रैना, डॉ. विक्रम सिंह सायना, डॉ. परमार्थ जोशी, डॉ. महेश कुरियाल, डॉ. मुकेश बिष्ट, डॉ. नितिन शर्मा, डॉ. चित्रा जोशी, डॉ. अनिल जोशी, डॉ. ललित कुमार, डॉ. वीणा कृष्णन, डॉ. नेहा माहाजन, डॉ. एएन पांडेय और डॉ. अंकुर जोशी रहे। इस दौरान बुद्धिजीवी फाउंडेशन के महासचिव हर्ष निधि शर्मा, डॉ. राजेंद्र डोभाल, इंद्राणि पांधी, डॉ. हरीश बहुगुणा आदि मौजूद रहे। I