फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन के दौरान लड़की के पेट से निकला कुछ ऐसा, डॉक्टर भी चौंक गए

Wed, 12 Jul 2017 10:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
लड़की को बार-बार पेट में दर्द और उल्टी की श‌िकायत हो रही थी। जांच के बाद जब डॉक्टरों ने इसका ऑपरेशन क‌िया तो पेट में से जो चीज न‌िकली, उसे देखकर डॉक्टर भी चौंक गए। 
विज्ञापन


दून मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने पौड़ी जिले कीबजवाड़ निवासी 16 वर्षीय आकांक्षा के पेट से दो किलो का बाल का गुच्छा निकाला गया है। एक महीने के भीतर पेट में बाल का गुच्छा (ट्राइकोविजार) होने का दूसरा मामला सामने आया है।

गेस्ट्रो सर्जन डा. अभय कुमार के मुताबिक इस तरह के ज्यादातर समस्या लड़कियों में देखने को मिल रही है। अस्पताल के डाक्टरों के मुताबिक पौड़ी निवासी सतीश चंद्र की बेटी आकांक्षा को बार-बार उल्टी व पेट में दर्द की शिकायत थी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

वर्षों तक नहीं गलता पेट में बाल 

दून मेडिकल कॉलेज - फोटो : AmarUjala
अल्ट्रासाउंड किए जाने पर रिपोर्ट नार्मल आ रही थी, लेकिन इलाज के बावजूद उसकी समस्या कम नहीं हो रही थी। अस्पताल के गैष्ट्रो सर्जन डा. अभय कुमार के मुताबिक इंडोस्कोपी के बाद पेट में बालों का एक बड़ा गुच्छा होने का पता चला। इसके बाद ऑपरेशन कर बालों का गुच्छा निकाला गया। ऑपरेशन के बाद आकांक्षा की स्थिति सामान्य है। 

वर्षों तक नहीं गलता पेट में बाल 
डा. अभय कुमार के मुताबिक अक्सर बचपन में बाल चबाने वाली लड़कियों में यह शिकायत मिल रही है। बाल चबाने पर पेट में बाल 25 साल बाद भी नहीं गलता। उसका गुच्छा बनने लगाता है और मरीज को उल्टी की शिकायत शुरू हो जाती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें