फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रिंसिपल ने किया रेप, फिर लड़की ने लिखा दर्दभरा सुसाइड नोट और खत्म कर दी जिदंगी

Wed, 12 Jul 2017 10:28 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गोपेश्वर
विज्ञापन
rape demo pic
विज्ञापन
स्कूल की भोजन माता ने सुसाइड कर दिया। मरने से पहले लिखे नोट में मौत के पीछे की कहानी सामने आई है। जिसमें उसने बताया कि कैसे ‌प्रिंसिपल उसकी आबरू के साथ खिलवाड़ करता था।
विज्ञापन


मामला चमोली जनपद के गोपेश्वर का है। घाट ब्लॉक के एक प्राथमिक विद्यालय में भोजन माता की जहर खाने से हुई मौत के मामले में विद्यालय के प्रधानाचार्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सुसाइड नोट के बाद सामने आई हकीकत

demo pic
बता दें कि बीते तीन जून को ब्लॉक के एक प्राथमिक विद्यालय की भोजन माता ने घर में जहर खा लिया था। परिजन उसे अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई थी।

मृतका के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला था, जिसमें विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर दुष्कर्म और परेशान करने का आरोप लगाया गया था।

पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट ने बताया कि सुसाइड नोट के आधार पर मामले में प्रधानाध्यापक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें