एक डाक्टर दंपति पर झारखंड की दो नाबालिग बहनों को बंधक बनाकर उनके साथ डेढ़ साल तक जानवरों जैसा सुलूक किया। मौका पाकर जकब बहनें भाग निकली तब सच्चाई सामने आई।
बंधक बनाई गई बहनों में से एक के किसी तरह दंपति के घर से भागने के दौरान पुलिस को मिलने के बाद मामले का खुलासा हुआ है। पुलिस ने बाल कल्याण समिति की ओर से दी गई नामजद तहरीर के आधार पर आरोपी डाक्टर पति-पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि दोनों बहनों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
मंगलवार देर शाम थाना पुलिस को सूचना मिली कि नई टिहरी से एक नाबालिग लड़की घर से भागकर चंबा की ओर आ रही है। इस पर पुलिस ने वाहनों की चेकिंग शुरू की, तो यहां बाईपास चौक में बस के भीतर एक लड़की बैठी दिखी।
लड़की ने पूछताछ में बताया कि वह पिछले 15 महीनों से और उसकी बड़ी बहन छह साल से नई टिहरी में डाक्टर ललित जैन और डा. सुचिता जैन के घर पर काम करते हैं।
काम नहीं करने पर वह मारपीट कर प्रताड़ित करते हैं। उन्हें न तो घर से बाहर जाने दिया जाता है और न ही किसी से बातचीत करने दी जाती है। लड़की ने बताया कि मंगलवार को जब डाक्टर घर पर नहीं थे, तो उनकी पत्नी को अकेला पाकर वह भाग गई।