फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: महिला डॉक्टर ने लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। महिला डॉक्टर ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट करने और घर से निकालने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि शादी के तुरंत बाद से ही उसे कम दहेज लाने पर परेशान किया जाता था।
विज्ञापन


दून की महिला चिकित्सक ने बताया कि उनकी शादी सहारनपुर के एक व्यक्ति से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष की ओर से उन्हें दहेज को लेकर बार-बार अपमानित किया जाता था और घर बनाने के लिए मायके से पैसे लाने का दबाव डाला जाता था। उनके साथ कई बार मारपीट की गई। इसके बाद घर से निकाल दिया गया। उनकी शिकायत पर बुधवार को रायपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। थाना प्रभारी गिरिश नेगी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें