फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: साप्ताहिक बंदी के दिन दुकान खोलने वालों पर कराएंगे कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापार मंडल की रविवार को दुर्गा कॉम्प्लेक्स में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान साप्ताहिक बंदी के दिन दुकान खोलने वालों पर कार्रवाई की बात कही गई। बैठक में यातायात, बिजली, सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन


पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष चैतन्य अनिल गौड़ ने बुधवार को होने वाली साप्ताहिक बंदी के दौरान दुकानों के खुलने पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि सभी व्यापारियों को नियमों का पालन करना चाहिए। जो लोग ऐसा नहीं करेंगे उनके खिलाफ सेलाकुई थाने में पत्र देकर चालान की कार्रवाई कराई जाएगी। बैठक में व्यापारियों की समस्याओं और उनके समाधान पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस मौके पर व्यापार मंडल के महामंत्री गौरव सहगल, काशीराम महावार, दिनेश महावार, हिमांशु गौड़, हर्षवर्धन, अरशद, जितेंद्र गुप्ता, विनोद अग्रवाल, राजीव गुरुंग, ललित चौधरी, सचिन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें