भारतीय प्रतिभूति व विनिमय बोर्ड के तत्वावधान में वित्तीय शिक्षण और जागरूकता कार्यक्रम के तहत साहिया स्थित सनातन धर्म मंदिर परिसर में एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान ऑनलाइन ठगी के संबंध में भी ग्राहकों को बताया गया।
संस्थान के क्षेत्रीय अधिकारी राकेश कुमार ने उपभोक्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अधिकतर लोग ऑनलाइन ठगी का शिकार हो रहे हैं। इसलिए सतर्क रहकर इस प्रकार की ठगी से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि मोबाइल पर आने वाली इस प्रकार की किसी भी कॉल करने वाले को अपनी खाता संबंधी जानकारी नहीं देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अपने आधार नंबर व डेबिट कार्ड नंबर या पासवर्ड जैसी कोई भी जानकारी इस प्रकार के फोन करने वालों के साथ साझा नहीं करनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने प्रत्येक खाताधारक को बीमा कराने की भी सलाह दी। इस मौके पर ग्राम पंचायत नेवी साहिया की प्रधान नीलम संवई, शांति सिंह पंवार, भगत सिंह, सरदार सिंह, टीकम सिंह बिष्ट, बलजीत संवई, बाबूराम पंवार, राजेंद्र सिंह राय, विक्रम सिंह राय, नारायण सिंह, केशर सिंह, राहुल वर्मा, दौलत सिंह, इंदर सिंह, दिनेश सिंह आदि मौजूद थे।