फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर बैठे ऐसे दूर करें वोटर कार्ड की गड़बड़ी

Sun, 23 Feb 2014 01:01 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
आप घर बैठे ही वोटर आईडी में गड़बड़ी दूर करवा सकते हैं, वह भी ऑनलाइन।
विज्ञापन


पढ़ें, खुद जानिए वोटर लिस्ट में नाम हैं या नहीं

किसी का नाम तो किसी का पता तो किसी के पिता अथवा पति का नाम गलत है। ऐसे लोगों को इस बाबत बहुत चिंता करने की जरूरत नहीं है। अगर गड़बड़ियां है तो बस अपना कंप्यूटर सिस्टम खोलिए और शुरू हो जाइए हमारे साथ...

- अपने कंप्यूटर सेट पर जाएं इंटरनेट खोलें और इस वेबसाइट को क्लिक करें http://ceo.uk.gov.in/
- वेब साइट क्लिक करने के बाद आपके सामने विंडो पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड कार्यालय का पन्ना खुलेगा।
- विंडो के दाहिनी ओर नीले रंग से कुछ आईकॉन दिखेंगे। उनसे से एक ऑन लाइन वोटर रजिस्ट्रेशन सिस्टम का विकल्प आ जाएगा। उसे क्लिक करें।

पढ़ें, तो क्या टल सकते हैं पंचायत चुनाव!

- क्लिक करने के बाद नई विंडो खुलेगी जिसमें न्यू यूजर के साथ मॉडिफिकेशन इन ई रोल का विकल्प मिलेगा। उसे क्लिक करें। नए यूजर के तौर पर ही दोबारा रजिस्ट्रेशन करें। जिसमें मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी लिखनी होगी।
विज्ञापन


- उसके बाद आपके मोबाइल फोन पर एक वैरीफिकेशन कोड आएगा। कोड भरने के बाद अगली विंडो में एक फॉर्म खुलेगा।
- फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियां भर दें। इसके बाद ट्रांजेक्शन कंप्लीट के ऑप्शन पर क्लिक करें। अब आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो गया।

पढ़ें, राहुल की रैली में 'फर्जीवाड़ा' कर रहे कांग्रेसी नेता

- इस चरण में अपनी समस्या लिखने के लिए एक बाक्स मिलेगा। जिसमें नाम संबंधी गड़बड़ियों का उल्लेख कर दें। सबमिट करें। इसके बाद आपके मोबाइल पर रजिस्ट्रेशन संबंधी जानकारी का एसएमएस आ जाएगा।
विज्ञापन


साथ ही वेबसाइट पर बताया जाएगा कि एक सप्ताह के भीतर आपकी समस्या का संज्ञान लिया जाएगा। साथ ही दो और आप्शन होंगे। जिनमें गड़बड़ियों से संबंधी दस्तावेज भी अपलोड कर सकते हैं।

पढ़ें, कहीं देखी है कुदरत के साथ ऐसी कदमताल

इसके बाद बीएलओ आपके पते पर आकर आपके दस्तावेजों की तस्दीक करेंगे। यदि सब सही पाया गया तो कुछ दिनों में आपको नई वोटर आईडी उपलब्ध कराई जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें