फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: डीएम की मसूरी के नगर स्वास्थ्य अधिकारी पर सख्त कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
Iपद से किया कार्यमुक्त, मूल पद पर तैनाती के आदेश, अग्रिम आदेशों तक वेतन रोका
विज्ञापन

I
Iविधि विरुद्ध संबंद्ध होने, लोगों को परेशान करने सहित मिल रही थीं अन्य शिकायतेंI
Iजिलाधिकारी सविन बंसल ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी पर सख्त कार्रवाई करते उन्हें मूल पद के लिए कार्यमुक्त कर दिया है। साथ ही तीन दिनों के अंदर मूल पद पर तैनाती के आदेश दिए हैं। ऐसा नहीं करने पर सेवा में व्यवधान मानते हुए सेवा पुस्तिका प्रतिकूल प्रविष्टि को कहा है। साथ ही अग्रिम आदेशों तक वेतन जारी नहीं करने के निर्देश दिए हैं।I
Iनगर पालिका मसूरी में तैनात नगर स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. आभास सिंह के खिलाफ विधि विरुद्ध संबंद्ध होने, प्रश्नात्मक कार्यप्रणाली, लोगों को परेशान करने, निकाय चुनाव में अधिकारियों के मध्य कार्य विभाजन में व्यवधान उत्पन्न करने सहित अन्य शिकायतें मिल रही थीं। इस पर डीएम ने कार्रवाई करते हुए नगर स्वास्थ्य अधिकारी को मूल पद के लिए कार्यमुक्त किया है। आदेश में कहा गया कि मांग नहीं होने और पद सृजित नहीं होने के बाद भी उनको संबंद्ध किया गया। डीएम ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए है कि संबंधित चिकित्सक तीन दिन में अपने मूल पद प्रस्तुत नहीं होते तो इसे सेवा में व्यवधान मानते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

I
Iबतादें कि डॉ. आभास सिंह वर्ष 2021 से नगर पालिका परिषद मसूरी में नगर स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। इस दौरान उप जिलाधिकारी, प्रशासक नगर पालिका भी उनकी कार्यप्रणाली पर सवाल उठा चुके हैं। इसके अलावा अक्तूबर 2023 में पालिका कार्यकारिणी ने भी डाॅ. आभास को कार्यमुक्त करने के लिए प्रस्ताव पास किया गया था।I
विज्ञापन

Iमूल पर ही है उनकी तैनाती : डॉ. आभासI
Iनगर स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. आभास सिंह का कहना है कि उन्हें इस तरह के किसी आदेश की कोई जानकारी नहीं है। साथ ही कहा कि शासन से उनकी मूल पद पर ही मसूरी में तैनाती है। यहां उनकी कोई संबंद्धता नहीं है।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें