फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने तहसील सदर का किया औचक निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी सोनिका ने सुबह तहसील सदर का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी के अचानक तहसील में पहुंचने से अधिकारियों, कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी, तहसीलदार के साथ तहसील के सभी कार्यालयों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। तहसील में कई जगह अव्यवस्था पाए जाने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए अधिकारियों की क्लास भी ली।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कर्मचारियों को हिदायत दी कि आमजन द्वारा जो भी शिकायतें दर्ज कराई जाती है उनका निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। तहसील के विभिन्न पटलों पर पत्रावलियों का ठीक प्रकार से रखरखाव नहीं होने पर भी जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई। उपजिलाधिकारी, तहसीलदार को निर्देशित किया कि ऐसी व्यवस्था की जाए कि तहसील आने वालों को अनावश्यक कार्यालय का चक्कर ना लगाना पड़े। उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार सदर को तहसील में संचालित व्यवस्थाओं में सुधार लाने के निर्देश दिए।
ठीक दस बजे तहसील पहुंची जिलाधिकारी सोनिका ने शिकायत पंजिका कक्ष से औचक निरीक्षण करते हुए उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार सहित अन्य कार्यालय कक्ष का औचक निरीक्षण किया। तहसील परिसर में खतौनी कक्ष के बाहर खतौनी नकल लेने वाले लोगों से बातचीत करते हुए उनकी समस्याएं पूछी। तहसीलदार को निर्देशित किया कि खतौनी देने के लिए बेवजह किसी को भी परेशान ना किया जाए। साथ ही निर्देशित किया कि नकल दस्तावेज की दरों की सूची भी अंकित की जाए ताकि किसी भी प्रकार की भ्रम की स्थिति ना हो। तहसीलदार न्यायालय कक्ष में निरीक्षण के दौरान कुछ अव्यवस्था पाए जाने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए व्यवस्थाओं को तत्काल दुरुस्त करने के आदेश दिए। वहीं उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार को तहसील कार्यालय परिसर में संपादित कार्यों के कक्ष के बाहर साइनबोर्ड एवं नेम प्लेट लगाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सदर नरेश चंद्र दुर्गापाल, तहसीलदार सोहन सिंह रांगण समेत तहसील के तमाम अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन

चालक, गनर को छोड़ अकेले पहुंची तहसील
जिलाधिकारी सोनिका अपने गनर, ड्राइवर व अर्दली को बाहर सड़क पर ही छोड़ अकेेले आमजन की तरह तहसील पहुंच गई। एकबारगी तो तहसील में तैनात कई अधिकारी, कर्मचारी जिलाधिकारी को पहचान ही नहीं पाए। जैसे ही पता चला कि जिलाधिकारी तहसील पहुंच गई है तो तमाम अधिकारी, कर्मचारी भागकर तहसील पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें