फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पीएम की ड्यूटी में तैनात अधिकारियों को डीएम ने समझाए दायित्व

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देहरादून। राज्य स्थापना की रजत जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे और उनके कार्यक्रमों की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। शुक्रवार को जिलाधिकारी ने अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में तैनात मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं नोडल अधिकारियों को दायित्व का बोध कराया।
विज्ञापन

डीएम सविन बंसल ने कहा कि वीवीआईपी ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। इसलिए अपने दायित्वों को समझकर भलीभांति निर्वहन करें। यदि काई शंका है तो उसका समय रहते समाधान कर लें। जिलाधिकारी ने कहा कि वीवीआईपी ड्यूटी महत्वपूर्ण होती है। इसमें किसी भी लापरवाही के लिए कोई स्थान नहीं होता है। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल पर यातायात व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन, आगंतुकों की सुविधा, सिटिंग व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था, वीआईपी मूवमेंट, स्वास्थ्य एवं आपातकालीन सेवाएं आदि सुनिश्चित कर ली जाएं। अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने क्षेत्राधिकार क्षेत्र और ड्यूटी स्थल आदि का निरीक्षण कर जिन-जिन की ड्यूटी उनके ब्लॉक में लगाई गई है उनसे समय से समन्वय कर लें। ताकि कार्यक्रम दिवस में किसी प्रकार असुविधा न हो। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, नगर मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह ने ड्यूटी में तैनात अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारी की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें