फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: टैक्स वसूली में ब्याज माफ करने की मांग

विज्ञापन
नगर निगम में नगर आयुक्त नमामि बंसल को ज्ञापन सौंपते दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल के सदस्
विज्ञापन
- व्यापारियों ने नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देहरादून। दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल ने हाउस और कामर्शियल टैक्स पर ब्याज माफ करने के लिए नगर आयुक्त नमामी बंसल को ज्ञापन दिया। महानगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज मैसोन ने कहा कि 2023 में नगर निगम की बोर्ड बैठक में व्यापारिक संपत्तियों पर ब्याज वसूली समाप्त करने का प्रस्ताव पारित कर दिया गया था लेकिन आज तक नगर निगम ब्याज वसूल रहा है। मांग करते हुए कहा कि व्यापारिक संपत्तियों के कर की दरों में कमी की जाए। कोरोनाकाल का तीन साल का कर माफ किया जाए। 2016 से 2025 तक वसूली गई ब्याज की रकम वापस की जाए या अगले सालों में समायोजित की जाए। नगर निगम बोर्ड की ओर से पारित ब्याज वसूली पर जो रोक लगाई गई थी, उसे तुरंत लागू किया जाए। इस मौके पर संरक्षक सुशील अग्रवाल, महामंत्री पंकज डीडान, जसपाल छाबड़ा, शेखर फुलारा, राजीव गांधी, केवल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें