फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमाएं सील, झंडारोहण पर रहेगी कड़ी सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। स्वतंत्रता दिवस पर झंडारोहण के दौरान कड़े सुरक्षा प्रबंध रहेंगे। मुख्य आयोजन के दौरान परेड ग्राउंड के चारों तरफ से वाहनों के आवागमन पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। इस दौरान कई मार्गों का यातायात डायवर्ट रहेगा।
विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अरुण मोहन जोशी ने मंगलवार को एसपी सिटी श्वेता चौबे और पुलिस उपाधीक्षकाें के साथ स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों की समीक्षा की। एसएसपी ने झंडारोहण के आयोजन स्थलों पर समुचित सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिए। सीओ अपने सर्किल में महत्वपूर्ण संस्थानों, सामरिक महत्व की इमारतों, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन पर नियमित चेकिंग की व्यवस्था करेंगे। इसके अलावा मंगलवार शाम से ही जिले की सीमाएं सील कर चेकिंग करने के निर्देश दिए। वहीं पुलिस ने रात में संदिग्धों की धरपकड़ के लिए अभियान भी चलाया।
यह रहेगा पुलिस बल
छह क्षेत्राधिकारी, 12 इंस्पेक्टर और थाना प्रभारी, 44 उप निरीक्षक, कांस्टेबल 182, यातायात निरीक्षक तीन, उप निरीक्षक सात, मुख्य आरक्षी छह, कांस्टेबल 24 और क्यूआरटी की दो टीमें तैनात की जाएंगी।
विज्ञापन

यह रहेगी पार्किंग व्यवस्था
-धर्मपुर, दर्शनलाल चौक और दून चौक से आने वाले समस्त वाहन रेंजर्स ग्राउंड में पार्क होंगे।
-सर्वे चौक की ओर से आने वाले वाहन मंगला देवी इंटर कॉलेज ग्राउंड में खड़े होंगे।
-पासधारक मीडियाकर्मियों के वाहन दून क्लब गेट के सामने स्थित पार्किंग में पार्क किए जाएंगे।
-समस्त सरकारी वाहन पानी की टंकी के नीचे पार्किंग में पार्क होंगे।
-आर्मी, पैरामिलिट्री, पुलिस, होमगार्ड, प्रेस और कार्यक्रम में आने वाले बुजुर्गों, बच्चों, महिलाओं आदि के वाहन पवेलियन ग्राउंड पार्किंग में पार्क होंगे।
डायवर्ट रहेंगे विक्रम
-रायपुर रूट के समस्त विक्रम सहस्त्रधारा क्रॉसिंग से वापस किए जाएंगे।
-धर्मपुर रूट के विक्रम चंदरनगर कट से दून चौक से एमकेपी चौक से सीएमआई की ओर जाएंगे।
-आईएसबीटी रूट और कांवली रोड़ के विक्रम रेलवे गेट से वापस होंगे।
-प्रेमनगर रूट के विक्रम प्रभात कट से वापस भेजे जाएंगे।
सिटी बस के लिए रूट प्लान
-आईएसबीटी से आने वाली सिटी बसें तहसील चौक से दून चौक से वापस जाएंगी।
-राजपुर रोड पर जाने वाली सिटी बस दर्शनलाल चौक से घंटाघर होते हुए जाएंगी।
-रायपुर रोड से आने वाली सिटी बसें चूना भट्टा से वापस भेजी जाएंगी।
यह रहेगी बैरियर व्यवस्था
ईसी रोड, सर्वे चौक, मनोज क्लीनिक, बुद्धा चौक, दर्शनलाल चौक, ओरियंट चौक, पैसेफिक तिराहा, रोजगार तिराहा, कनक चौक, डूंगा हाउस, लैंसडौन चौक, कान्वेंट तिराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें