फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोबर के दीये जलाकर मनाएंगे दीपावली

विज्ञापन
दीपावली के लिए गोबर से दिये तैयार करते संस्था के सदस्य। - फोटो : CITY
विज्ञापन
भारत-चीन सीमा पर तनाव के चलते इस दिवाली डालनवाला एमडीडीए कॉलोनी में गोबर के दीये जलाए जाएंगे। चाइनीज लाइटों का बहिष्कार किया जाएगा। देवभूमि सामाजिक एवं जनविकास सांस्कृतिक संस्था की इस मुहिम को कॉलोनीवासियों का खासा समर्थन मिल रहा है।
विज्ञापन

संस्था के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में सदस्यों ने गोबर और मिट्टी के दीये बनाए। राजेंद्र सिंह ने कहा कि गोबर को पर्यावरण एवं शुद्धिकरण के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है, लेकिन फिर भी लोग चाइनीज उत्पादों का इस्तेमाल करते हैं। संस्था की पहल पर कॉलोनी के लोगों ने गोबर के दीये बनाने का फैसला लिया है। उपाध्यक्ष यशवंत भंडारी व सचिव राजकिशोर बलोदी ने बताया कि संस्था की ओर से दीये बनाए जा रहे हैं। इन्हें कॉलोनी में बांटा जाएगा। लोगों को भी चाइनीज लाइटों व कैंडलों का बहिष्कार करने के लिए जागरूक किया जाएगा।
अभियान में कोषाध्यक्ष कैप्टन विरेंद्र सिंह रावत, सांस्कृतिक सचिव आचार्य विजेंद्र प्रसाद ममगाईं, सरोजनी गैरोला, रविंद्र लाल, हन्नी डिमरी, संरक्षक किशोर सिंह पंवार, मोहन सिंह नेगी, पुष्पा रांगड़, रुकमणी नेगी, सुषमा नेगी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें