फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महालक्ष्मी को पूजकर मांगी कोरोना से मुक्ति

विज्ञापन
भारतीय वैश्य महासंघ की ओर से आयोजित कार्यक्रम में प्रस्‍तुति देतीं कलाकार।
विज्ञापन
भारतीय वैश्य महासंघ की ओर से दीपावली के उपलक्ष्य में सुंदरकांड पाठ और महालक्ष्मी पूजन का आयोजन किया गया। इस दौरान राधा रानी की झांकी आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन

मंगलवार शाम को कारगी रोड स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में हुए कार्यक्रम की शुरुआत गणेश और लक्ष्मी स्तुति से हुई। सुंदरकांड पाठ और महालक्ष्मी पूजन कर सदस्यों ने कोरोना महामारी से मुक्ति की कामना की। इसके बाद भगवान कृष्ण के तीन स्वरूप बांके बिहारी, श्याम वर्ण कन्हैया, विष्णु रूप और राधा-रानी की झांकी की प्रस्तुति दी गई। सदस्यों ने नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद नरेश बंसल का भी स्वागत किया। कार्यक्रम में दी होलसेल डीलर्स, आढ़त बाजार, डिस्ट्रीब्यूटर्स, जनरल मर्चेंट, शिवाजी सेवा समिति, अग्रवाल समाज, अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन सहित अन्य संस्थाओं ने हिस्सा लिया।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष विनोद गोयल, विवेक अग्रवाल, प्रदेश संयोजक राजेंद्र प्रसाद गोयल, श्याम सुंदर गोयल, दिनेश गोयल, रमा गोयल, सुधीर अग्रवाल, दिनेश बंसल, महावीर प्रसाद गुप्ता, महेश चंद्र गर्ग, अजय गर्ग, राजेश सिंघल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें