फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: दिवाली की आतिशबाजी से अस्पतालों में बढ़े मरीज, प्रदेश में पटाखों से 290 लोग झुलसे, आंखें चोटिल

Tue, 10 Nov 2026 08:55 AM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

दीपावली पर आतिशबाजी का शौक कई लोगों को अस्पताल तक ले गया। पटाखे जलाते समय हुई असावधानी के कारण बच्चों और युवाओं समेत करीब 290 लोग झुलस गए। इनमें ज्यादातर को आंखों में चोट लगने के बाद उपचार कराना पड़ा।
विज्ञापन
दिवाली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपावली पर आतिशबाजी और पटाखे फोड़ने का उत्साह राज्य में तमाम लोगों के लिए परेशानी की वजह बन गया। पटाखे जलाने और आतिशबाजी करने के दौरान असावधानी के चलते करीब 290 लोग झुलस गए। पटाखों की चपेट में आकर झुलसे लोगों को उपचार के लिए अस्पतालों में पहुंचना पड़ा। इनमें कोई भी गंभीर रूप से झुलसने का मामला सामने नहीं आया।

दीपावली के दौरान पटाखों और आतिशबाजी को लेकर बाजारों से लेकर रिहायशी इलाकों तक लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान पटाखे जलाते समय बरती गई लापरवाही और असावधानी के कारण तमाम बच्चे व युवा झुलस गए। अधिकांश लोग पटाखों की वजह से आंखों में चोट लगने से अस्पताल पहुंचे।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...उत्तराखंड मौसम अपडेट:  पहाड़ों का गिरेगा पारा, मैदानों में सुबह-शाम ठंड, पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी के आसार
विज्ञापन


इसके अलावा पटाखों के धुएं से सांस लेने में तकलीफ होने पर भी तमाम लोग उपचार कराने अस्पताल गए। इनमें देहरादून में 80, पौड़ी जिले में 70, रुड़की में 47, हरिद्वार में 29, विकासनगर में 13, ऋषिकेश में 46, टिहरी में चार व चमोली एक व्यक्ति झुलसने से अस्पताल पहुंचा। श्रीनगर में तीन दिन में 25 बच्चे आंख में चोट लगाने से उपचार कराने पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें