फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली 2026: उत्तराखंड में दीपोत्सव की धूम, सीएम धामी ने आवास पर मनाई दीपावली, की सुख-समृद्धि की कामना

Sun, 08 Nov 2026 10:34 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड

सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली केवल दीपों का त्योहार नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारिवारिक मूल्यों, आपसी प्रेम, सद्भाव और सामाजिक एकता का प्रतीक है।
विज्ञापन
परिवार संग दीपावली मनाते सीएम धामी - फोटो : सूचना विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में आज दीपोत्सव की धूम रही। पहाड़ से मैदान तक लोगों ने लक्ष्मी पूजन के साथ ही दीप जलाकर त्योहार मनाया। वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीपावली का पर्व अपने परिवार के साथ मुख्यमंत्री आवास में हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी गीता धामी और दोनों पुत्र भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने परिवार के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर प्रकाश के इस महापर्व को मनाया और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।

विज्ञापन


इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली केवल दीपों का त्योहार नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारिवारिक मूल्यों, आपसी प्रेम, सद्भाव और सामाजिक एकता का प्रतीक है। यह पर्व जीवन में सकारात्मकता, सेवा, सहयोग और मानवता के मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


UK Top News: राजधानी में लूट, दिवाली पर गंगोत्री-यमुनोत्री धाम सजे, थराली में अग्निकांड, पढ़ें बड़ी खबरें

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कामना की कि प्रकाश का यह पर्व प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और नई ऊर्जा का संचार करे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड निरंतर विकास और उन्नति के नए आयाम स्थापित करे तथा राज्य का प्रत्येक नागरिक समृद्ध और सुरक्षित भविष्य की ओर अग्रसर हो।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से दीपावली का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता के साथ मनाने की अपील की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें