भट्टा फॉल के पास रविवार सुबह करीब छह बजे एक एंबुलेंस अनियंत्रित होकर पैराफिट तोड़ते हुए खाई के ढलान पर पत्थर में अटक गई। हादसे में एंबुलेंस चालक और हेल्पर को हल्की चोटें आई हैं।
पुलिस के अनुसार, श्री हरि एंबुलेंस सर्विस की एंबुलेंस संख्या UK14 TA0775 उत्तरकाशी से देहरादून जा रही थी। भट्टा फॉल के पास मोड़ पर ब्रेक नहीं लगने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया और पैराफिट तोड़कर ढलान पर जा पहुंचा। हादसे में चालक हृदय नंद यादव निवासी पटेल नगर, देहरादून और हेल्पर नितिन निवासी रामराज, उत्तर प्रदेश को हल्की चोटें आईं। क्रेन की मदद से एंबुलेंस को बाहर निकलवा लिया गया है। पुलिस के अनुसार, मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।