डायवर्ट प्वाईंट
यातायात का दबाव अत्यधिक होने की स्थिति में निम्नलिखित स्थानों से यातायात डायवर्ट किया जाएगा।
• पल्टन बाजार, धामावाला बाजार, मच्छी बाजार, पीपलमंडी आदि स्थानों पर सभी प्रकार के वाहनों के लिए पूर्ण रूप से जीरो जोन रहेगा। केवल पैदल यात्री ही प्रवेश कर सकेंगे।
• सर्वे चौक पर यातायात का दबाव अधिक होने पर रायपुर से आने वाले यातायात को कर्जन रोड तिराहा से म्यूनिसिपल रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा ।
• घण्टाघर पर यातायात का दबाव अधिक होने की स्थिति मे राजपुर रोड़ की ओर से आने वाले यातायात को ओरिएन्ट चौक से कनक चौक की ओर डायवर्ट किया जायेगा एवं दर्शनलाल से घंटाघर की ओर आने वाले यातायात को लैंसडाउन चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा ।
• धर्मपुर चौक पर यातायात के दबाव की स्थिति में माता मंदिर रोड से आने वाले यातायात को रेसकोर्स की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
बैरियर प्वाईंट
1. राजा रोड ।
2. दर्शनीगेट सहारनपुर चौक के सामने ।
3. सहारनपुर चौक कांवली की ओर ।
4. तहसील चौक से अन्दर तहसील के पास ।
5. बुद्धा चौक ।
6. दर्शनलाल चौक ।
7. घंटाघर।
8. ओरिएंट चौक ।
9. सर्वे चौक ।