फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2023: दिवाली के लिए फूलों से सजे बदरीनाथ और केदारनाथ धाम, होंगी विशेष पूजा अर्चना

Fri, 10 Nov 2023 03:01 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली/रुद्रप्रयाग

सार

Diwali 2023 News: दिवाली पर्व के लिए बदरीनाथ मंदिर को दस कुंतल गेंदे के फूलों से सजाया गया है। वहीं बाबा केदार के धाम को भी गेंदे के फूलों से सजाया गया है।
विज्ञापन
बदरीनाथ/केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली पर्व के लिए बदरीनाथ और केदारनाथ धाम को फूलों से सजाया गया है। पर्व के अवसर पर धामों में विशेष पूजा अर्चना होंगी।  इस मौके पर बदरीनाथ मंदिर को दस कुंतल गेंदे के फूलों से सजाया गया है। 

विज्ञापन


Uttarakhand Weather: यमुनोत्री में हुई बर्फबारी, सात जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट

कर्मचारी मंदिर को रंग-बिरंगी रोशनी से सराबोर कर रहे हैं। मंदिर के चारों तरफ फूल मालाएं लगाई गई हैं। मंदिर के द्वार पर फूल मालाओं के साथ पीपल व आम की पत्तियों के बंदनवार लगाए गए हैं।

55 लाख के करीब पहुंचा दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा

चारधाम यात्रा अंतिम पड़ाव में है। अब तक चारधामों के साथ हेमकुंड साहिब में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 55 लाख पार करने वाला है, जो यात्रा के इतिहास में नया रिकॉर्ड है। साथ ही बाबा केदार और बदरीनाथ धाम में 51 हजार से अधिक वीआईपी दर्शन करने पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन


केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के कपाट 15 नवंबर को बंद होंगे, जबकि गंगोत्री धाम के 14 नवंबर और बदरीनाथ धाम के कपाट 18 नवंबर को बंद होंगे। चारधामों के कपाट बंद होने के साथ ही यात्रा छह माह के शीतकाल के लिए बंद रहेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें