फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: दीपावली पर प्रदूषण की निगरानी को पीसीबी अलर्ट, शहर में दो नए मॉनिटरिंग स्टेशन बनाए 

Tue, 10 Nov 2020 10:11 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रदूषण - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

दीपावली के मौके पर आतिशबाजी से होने वाले प्रदूषण की निगरानी के लिए उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीसीबी) ने राजधानी देहरादून में दो और नए मॉनिटरिंग स्टेशन खोले हैं। ऐसे में अब राजधानी दून में तीन के बजाय पांच मॉनिटरिंग स्टेशनों से प्रदूषण की निगरानी की जा सकेगी।

विज्ञापन


वहीं क्षेत्रीय अधिकारियों से सात से लेकर 21 नवंबर तक प्रदूषण स्तर में आए बदलाव का विस्तृत ब्योरा मांगा है। राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के पर्यावरण अभियंता डॉ. अंकुर कंसल ने बताया कि आतिशबाजी से प्रदूषण में आए बदलाव की जांच पड़ताल के लिए घंटाघर और नेहरू कॉलोनी स्थित क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के कार्यालय में दो मॉनिटरिंग स्टेशन खोले गए हैं।


इसके अलावा आईएसबीटी, राजपुर जैसे इलाकों में भी प्रदूषण की निगरानी की जा रही है। डॉ. कंसल ने बताया कि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सात से लेकर 21 नवंबर तक प्रदूषण स्तर में आए बदलाव का ब्योरा भी मांगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजधानी दून में फिलहाल 137 है एक्यूआई का स्तर

राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के पर्यावरण अभियंता डॉ. अंकुर कंसल की मानें तो फिलहाल राजधानी की आबोहवा की स्थिति दिल्ली जैसी नहीं है। आंकड़ों पर नजर डालें तो देहरादून में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) का लेवल 147 तक पहुंचा है जो कि निर्धारित मानकों से काफी कम है।

डॉ. अंकुर बंसल के मुताबिक यदि एक्यूआई का स्तर 200 से अधिक होता है तब उसे खराब श्रेणी में माना जाता है। ऐसे में अभी राजधानी ने एक्यूआई का स्तर ठीक है। हां यह जरूर संभव है कि दीपावली के मौके पर होने वाली आतिशबाजी के चलते एक्यूआई के स्तर में बदलाव हो सकता है। इसकी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के विशेषज्ञों द्वारा लगातार निगरानी की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें