अंधविश्वास के कारण दीपावली में उल्लुओं के शिकार को देखते हुए देहरादून में भी वन विभाग सक्रिय हो चुका है। डीएफओ के निर्देश के बाद वन विभागों की टीमों ने रात्रि गश्त और चेकिंग शुरू कर दी है। प्रेमनगर, आशारोड़ी, रायपुर, टपकेश्वर आदि क्षेत्रों में रात्रि गश्त के साथ ही चेकिंग बढ़ा दी गई है।
दरअसल, अंध वश्वासों के चलते कुछ लोग धनतेरस और दीपावली के दिन उल्लुओं का शिकार करते हैं। पहले भी इस प्रकार के मामले सामने आ चुके हैं। इसके कारण वन विभाग हर साल राजाजी नेशनल पार्क में उल्लुओं के शिकार को लेकर अलर्ट जारी करता है।
इस बार भी डीएफओ राजीव धीमान ने सभी रेंजों को निर्देश जारी कर बैरियरों पर रात्रि गश्त और चेकिंग के निर्देश दिए हैं। डीएफओ राजीव धीमान ने कहा कि फिलहाल अभी तक अवैध शिकार से संबंधित कोई मामला सामने नहीं आया है। अगर ऐसा होता है तो कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।