फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली  2020 : देहरादून के प्रदूषण की होगी निगरानी, आईएसबीटी, घंटाघर और रायपुर में लगाए पॉल्यूशन मॉनीटरिंग स्टेशन 

Mon, 26 Oct 2020 01:25 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
pollution - फोटो : ANI file photo
विज्ञापन

राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड दीपावली पर राजधानी के प्रदूषण स्तर की निगरानी करेगा। बोर्ड की ओर से आईएसबीटी, घंटाघर और रायपुर में लगाए गए पॉल्यूशन मॉनीटरिंग स्टेशन के जरिए प्रदूषण में आए बदलाव का अध्ययन किया जाएगा। 

विज्ञापन


हालांकि, प्रदूषण स्तर में आए बदलाव का अध्ययन कब से कब तक किया जाएगा इस संबंध में कोई शेड्यूल जारी नहीं किया गया है, लेकिन बोर्ड के अधिकारियों ने सभी तैयारियां तेज कर दी हैं। बता दें कि दीपावली पर बड़े पैमाने पर पटाखे छोड़े जाने की वजह से राजधानी दून समेत राज्य के सभी जिलों में प्रदूषण का स्तर बढ़ जाता है।

राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से राजधानी समेत राज्य के विभिन्न इलाकों में लगाए गए पॉल्यूशन मॉनीटरिंग स्टेशन के जरिए प्रदूषण में आए बदलाव का अध्ययन किया जाता है। क्षेत्रीय अधिकारी अमित पोखरियाल ने बताया कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से लगाए गए पॉल्यूशन मॉनीटरिंग स्टेशन पर आंकड़े जुटाए जा रहे है। दीपावली के दौरान एक निश्चित अवधि के लिए प्रदूषण के मानकों को रिकॉर्ड किया जाएगा।
विज्ञापन


पोखरियाल ने बताया कि कोरोना के चलते लागू लॉकडाउन की वजह से राजधानी में प्रदूषण का स्तर काफी नीचे चला गया था, लेकिन अब जबकि केंद्र व राज्य सरकार की ओर से अनलॉक लागू कर तमाम गतिविधियां शुरू कर दी गई हैं। ऐसे में प्रदूषण एक बार फिर बढ़ने लगा है, लेकिन दीपावली पर बड़े पैमाने पर पटाखे छोड़े जाने से प्रदूषण कितना बढ़ा, इसकी विशेष तौर पर मॉनीटरिंग कर रिपोर्ट राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को भेजी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें