फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव-गांव जाएंगे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, वहां बिताएंगे रात, कार्यों के फीडबैक का जिम्मा खुद उठाने को तैयार

Mon, 26 Oct 2020 01:16 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • विकास कार्यों के फीडबैक का जिम्मा खुद उठाने को तैयार हुए मुख्यमंत्री
  • वेलनेस को बताया प्रदेश का सबसे महत्वपूर्ण सेक्टर
  • आयुष अस्पताल एवं वेलनेस सेंटर का लोकार्पण किया
विज्ञापन
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : पीटीआई (file photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत अब गांव-गांव जाकर सरकार के विकास कार्यों का फीडबैक लेंगे और हो सका तो गांवों में रात भी गुजारेंगे। रविवार को रिंग रोड स्थित आयुष अस्पताल और वेलनेस सेंटर के लोकार्पण समारोह में सीएम ने यह ऐलान किया। 

विज्ञापन


सरकार की ओर से अफसरों को भी कहा गया है कि वे गांवों का दौरा करें और धरातल पर पहुंचकर देखें कि वहां क्या हाल है। कुछ समय भाजपा के पूर्व संगठन पदाधिकारियों को भी कहा गया था कि वे कार्यकर्ताओं के घरों तक पहुंचे और गांवों की सुध भी लें। अब सीएम ने इस जिम्मेदारी में खुद को भी शामिल कर लिया है।

इससे पहले लोकार्पण समारोह में सीएम ने कहा कि वेलनेस संपूर्ण स्वास्थ्य है। कोरोना के कारण मैदानी क्षेत्रों में लोगों को आक्सीजन की जरूरत पड़ी लेकिन पहाड़ों में आक्सीजन की डिमांड बहुत ही कम रही। कई जगह तो वेंटीलेटर का उपयोग तक नहीं किया गया। यह प्रदेश के वेलनेस की ओर इशारा करता है। प्रदेश सरकार इस सेक्टर के महत्व को समझते हुए आगे की योजना भी बना रही है।
विज्ञापन


वेलनेस सेंटर से जुड़े और भारतीय चिकित्सा परिषद के उपाध्यक्ष डॉ. जेएन नौटियाल ने कहा कि वेलनेस की प्रदेश में इतनी मांग है कि यह अकेला सेक्टर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को सुधार सकता है। विदेशों में भी इसकी मांग तेजी से बढ़ रही है। उद्योग निदेशक सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें