फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल बॉर्डर पार कर अवैध तरीके से भारत आ रहे चार लोगों को एसएसबी ने किया गिरफ्तार

Tue, 10 Nov 2020 09:47 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झूलाघाट (पिथौरागढ़)
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमा पर झूलापुल बंद होने के कारण ट्यूब से नदी पार कर मजदूरी करने भारत आ रहे चार नेपाली नागरिकों को एसएसबी ने पकड़ लिया। पकड़े गए लोगों को पासपोर्ट अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 

विज्ञापन


एसएसबी और झूलाघाट पुलिस ने संयुक्त रूप से मंगलवार दोपहर खर्कतड़ी के पास ट्यूब से नदी पार कर भारत आए बझांग जिले के पुष्कर बहादुर बोहरा, जनक बोहरा, गजेंद्र बोहरा और बीर बहादुर बोहरा को गिरफ्तार कर लिया। 


यह भी पढ़ें: भारत-नेपाल सीमा पर अवैध तरीके से हो रही आवाजाही पर एसएसबी की पैनी नजर, जवानों ने की कांबिंग
विज्ञापन


थाना प्रभारी टीएस राणा ने बताया चारों को 14 विदेशी अधिनियम और 3/4 पासपोर्ट अधिनियम के अभियोग में गिरफ्तार किया है। टीम में एसआई कृष्णानंद नगरकोटी, हेड कांस्टेबल मदन सिंह, कांस्टेबल रवि प्रकाश, नीरज जोशी, पुलिस कांस्टेबल मनीष नगरकोटी, पंकज कुमार मौजूद रहे। 

Trending Videos
विज्ञापन

पुल बंद होने से मजदूरी के लिए भारत आए

सीमा पुल बंद होने का नुकसान गरीब नेपाली नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है। पकड़े गए चारों लोगों ने पुलिस को बताया वह हर साल काम करने पिथौरागढ़ आते हैं। लॉकडाउन के बाद वे आठ महीने से बेरोजगार हैं। ठेकेदार की ओर से काम होने की बात सुनकर वे घर से निकले। उनके पास एक जोड़ी कपड़ा और कुछ पैसों के अलावा कुछ नहीं है। 

अवैध रास्ते अपनाने को मजबूर 
नेपाल के बैतड़ी, दार्चुला, डडेलधूरा सहित कई जिलों के लोग झूलापुलों के रास्ते भारत आते रहते हैं। नेपाल सरकार की ओर से सीमा पुल खोलने में हो रही ढिलाई के कारण नेपाली नागरिक अवैध तरीके से भारत आने को मजबूर हो रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार महाकाली के संकरे स्थानों पर रोज कई लोग ट्यूब के सहारे भारत पहुंच रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें