क्या चाय बनाने में देरी जैसी छोटी सी बात पर बीवी से रिश्ता तोड़ा जा सकता है। रुड़की क्षेत्र के खंजरपुर गांव में ऐसा ही एक मामला सामने आया है।
पत्नी ने चाय बनाने में देर की तो नशेड़ी शौहर ने आपा खोते हुए बीवी को तीन बार तलाक, तलाक, तलाक कह दिया। बीवी भी बिना देर किए वापस मायके आ गई।
रविवार को यह मामला पुलिस के सामने पहुंचा तो शौहर पक्ष ने 15 दिन में मेहर और दहेज का सामान देने का वादा किया है।
आठ माह पहले हुई थी शादी
लंढौरा क्षेत्र के भगवानपुर-चंदनपुर गांव निवासी एक युवती का विवाह करीब आठ माह पहले खंजरपुर गांव के युवक से हुआ था।
पढ़ें, सामान के साथ पिस्टल भी ले उड़े चोर
बताया गया कि नशे के आदी शौहर ने शनिवार की सुबह पत्नी को चाय बनाने के लिए कहा। पत्नी किसी और काम में व्यस्त थी, उसने थोड़ी देर में चाय बनाने की बात कही।
इस पर पति आपा खो बैठा और पत्नी को भला बुरा कहते हुए उसने तीन बार जोर से तलाक, तलाक, तलाक कह दिया। यह सुनकर पत्नी सन्न रह गई। उसने सामान उठाया और मायके चली गई।
परिजनों ने की पुलिस से शिकायत
वहां पहुंचकर परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी। मामला इतना बढ़ा कि परिजनों ने भी रिश्ता तोड़ने का फैसला कर लिया।
पढ़ें, सोशल साइट पर जान से मारने की धमकी
परिजन विवाहिता को लेकर कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने पुलिस से मेहर की रकम और दहेज का सामान वापस दिलाने की मांग की।
दहेज की रकम देने का वादा
एसआई दिलीप सिंह नेगी ने बताया कि युवक पक्ष को भी शनिवार की शाम कोतवाली बुलाया गया। पति ने मेहर के ढाई हजार तथा शादी में दिए गए सामान के एक लाख रुपये 15 दिन में देने का वादा किया है। फैसले के बाद दोनों पक्ष कोतवाली से वापस लौट गए।