फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां जानिए अपने शहर का नया ट्रैफिक रूट

Wed, 25 Dec 2013 11:00 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आप घंटाघर की तरफ जा रहे हैं तो बदला हुआ रूट भी जान लें। घंटाघर पर बृहस्पतिवार (आज) की सुबह 11 बजे से नए प्लान के तहत ट्रैफिक चलेगा। यह रिहर्सल पांच घंटे तक चलेगा।
विज्ञापन


बुधवार को नहीं हुआ ट्रायल
पिछले तीन दिनों से शाम के वक्त नये ट्रैफिक प्लान पर चल रहा ट्रायल बुधवार को नहीं हुआ। क्रिसमस पर भीड़ बढ़ने की वजह से पुलिस ने यह ट्रायल नहीं किया। अब पुलिस ने बृहस्पतिवार को सुबह 11 से चार बजे तक घंटाघर पर नए ट्रैफिक प्लान की रणनीति बनाई है।

पढ़ें,प्यार किया है, शादी तो करनी ही पड़ेगी

एसएसपी केवल खुराना ने बताया कि शाम के वक्त अंधेरा होने से लोग चौराहों पर लगे यातायात के संकेत नहीं समझ पाते। ऐसे में दिन में यह प्लान लागू किया जा रहा है।
विज्ञापन


फेसबुक पर होगा नया ट्रैफिक प्लान
पुलिस शहरवासियों को नए ट्रैफिक प्लान की जानकारी फेसबुक पर भी देगी। बृहस्पतिवार को पुलिस वेबसाइट भी खुल जाएगी। वेबसाइट पर भी ट्रैफिक रूट का खाका रहेगा। इसमें सुझाव का भी ऑप्शन होगा।
विज्ञापन


फोन पर भी मिलेगी जानकारी
एसएसपी केवल खुराना ने बताया कि कंट्रोल रूम में एक सिपाही भी तैनात रहेगा। 100 नंबर पर कॉल कर लोग ट्रैफिक प्लान की जानकारी ले सकते हैं।

पढ़ें,‘पापा मार डालेंगे, मुझे घर मत भेजना’

इस दौरान वाहन चालकों को पम्पलेट और सीडी भी बांटी जाएंगी। बुधवार को ट्रैफिक प्लान पर मंथन कर पुलिसकर्मियों को दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें