पीएम पोषण योजना के तहत जिले की भोजन माताओं के लिए जिलास्तरीय पाक कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राजकीय कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय, आराघर में आयोजित प्रतियोगिता में भोजन माताओं ने अपना हुनर का शानदार प्रदर्शन किया। इसमें चकराता ब्लॉक की भोजन माता दर्शनी देवी ने पहला स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रकार के व्यंजन तैयार किए जिनका मूल्यांकन विशेषज्ञों ने किया। निर्णायकों ने व्यंजनों की सुरक्षा, पकाने की विधि, स्वच्छता, पोषण गुणवत्ता, स्वाद और प्रस्तुति के आधार पर अंक दिए। आयोजकों ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है और खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूकता भी बढ़ती है। कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को सम्मानित किया गया।