फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vikasnagar: बदमाशों ने दिनदहाड़े दो लोगों को गोली मारी, बुजुर्ग की मौत, देर रात आरोपी गिरफ्तार

Sun, 26 Nov 2023 12:05 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून)

सार

इस हैरतंगेज वारदात की पृष्ठभूमि में जमीन का विवाद बताया जा रहा है। सुबह करीब 11 बजे का वक्त था। डुमेट गांव के रूप सिंह के घर के बाहर एक हरियाणा नंबर की कार आकर रुकी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली क्षेत्र के डुमेट गांव में शनिवार को सुबह दो युवकों ने दो लोगों को गोली मार दी, जिससे एक की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। दोनों युवक हरियाणा नंबर की कार से पहुंचे थे। बाद में पुलिस ने दो लोगों को रायपुर क्षेत्र में गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि जमीन के विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया। सुबह 11 बजे डुमेट गांव निवासी रूप सिंह के घर के बाहर हरियाणा नंबर की कार आकर रुकी और उससे उतरकर दो युवक घर के पीछे भूमि पर पहुंचे और अपनी बताने लगे, इस पर महिला ने एतराज जताया। जिससे विवाद शुरू हो गया। हंगामा देख गांव के बघेल सिंह (65) पहुंचे और युवकों को विवाद न करने को कहा।

ये भी पढ़ें...Uttarkashi Tunnel Collapse:  ऑगर मशीन के सामने अड़चन, रुका ऑपरेशन, सीएम धामी ने पीएम मोदी को दिया अपडेट
विज्ञापन


इस पर युवक बुजुर्ग से उलझ गए। तभी अतुल नामक युवक भी पहुंच गया। इसी बीच एक युवक ने हवा में कई फायर कर दिए। जिससे गांव के अन्य लोग भी पहुंच गए। बघेल सिंह और अतुल ने विरोध किया तो दोनों युवकों ने कई राउंड फायर कर दिए। जिसमें बघेल सिंह के सीने में और अतुल के कंधे में गोली लग गई। दोनों युवक मौके पर कार छोड़कर गांव के युवक की स्कूटी छीन कर फरार हो गए। लहूलुहान बघेल और अतुल को अस्पताल ले जाया गया, तब तक बघेल सिंह ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


देर रात को पुलिस ने रायपुर थाना क्षेत्र से दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया, तीसरे की तलाश जारी है। रिंग रोड के आसपास के जंगल में उसके छिपने की आशंका में एसएसपी अजय सिंह के साथ टीम कांबिंग में लगी रही।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें