फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुगम-दुर्गम के फेर में मंत्रियों के रिश्ते हुए 'खट्टे'

Thu, 05 Dec 2013 02:58 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड में शिक्षक की कृषि विभाग में सहायक निदेशक के पद पर प्रतिनियुक्ति को लेकर कृषि और शिक्षा मंत्री एक बार फिर आमने सामने हैं।
विज्ञापन


दुर्गम में तैनाती का तोड़ निकाला
शिक्षा मंत्री के निर्देश पर वर्षों से सुगम में जमे शिक्षकों को जहां पहाड़ चढ़ाया जा रहा है, वही कृषि मंत्री ने अपने रिश्तेदार की दुर्गम में तैनाती का तोड़ निकालते हुए शिक्षक से उन्हें कृषि विभाग में सहायक निदेशक बना दिया।

पढ़ें, केदारनाथ आपदाः अपने घर लौटे सैकड़ों लापता लोग

मामले में देखना यह है कि पहले ही शिक्षकों की भारी कमी झेल रहे शिक्षा विभाग से क्या शिक्षक यशवंत बर्त्वाल को एनओसी मिल जाएगी।

सूत्रों की माने तो यदि शिक्षा मंत्री की इस बार चली को भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता यशवंत बर्त्वाल को विभाग से एनओसी न मिल पाने से वे कृषि विभाग में प्रतिनियुक्ति पर नहीं जा पाएंगे।
विज्ञापन


भड़के कृषि विभाग के कर्मचारी, अधिकारी
शिक्षक की कृषि विभाग में सहायक निदेशक के पद पर प्रतिनियुक्ति का अधीनस्थ कृषि सांख्यिकीय सेवा संघ ने विरोध किया है। संघ का कहना है कि विभाग में 25 साल की सेवा पूरी कर चुके वर्ग एक और दो के कई अधिकारी हैं।

पढ़ें, जंगल में किशोरी को देखा और बन गए हैवान

जिनकी अनदेखी कर दूसरे विभाग से प्रतिनियुक्ति पर उन्हें यहां लाया जा रहा है। संघ के प्रांतीय अध्यक्ष बृज मोहन शर्मा व सचिव भरत सिंह भंडारी ने कहा कि विभाग में सहायक निदेशक के पद के लिए निर्धारित अहर्तओं को ताक पर रखकर यह नियुक्ति की जा रही है।
विज्ञापन


पढ़ें, टिहरी झील से फैल रहा 'जहर', मुसीबत में लोग

कृषि विभाग के प्रमुख सचिव डा.रणवीर सिंह का यह कहना भी सरासर गलत है कि ये शिक्षक पहले भी विभाग में प्रतिनियुक्ति पर रहा है। संघ ने कहा कि इस तरह की प्रतिनियुक्ति का पुरजोर विरोध किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें