फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तबादलों में खेल: एक्ट का खुला उल्लंघन, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने उठाए सवाल, सीएम से मिलेंगे परिषद के नेता

Wed, 20 Jul 2022 12:02 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

प्रत्येक तबादला सत्र के दौरान दुर्गम और सुगम में तैनात कर्मचारियों की सूची तैयार होती है। इस सूची के आधार पर वरिष्ठता सूची बनती है। इसे विभागीय वेबसाइट पर प्रदर्शित किया जाता है। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का आरोप है कि अधिकांश विभागों में अधिनियम के नियमों का पालन नहीं किया गया और तबादलों में स्पष्ट रूप से मनमानी की गई।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अधिनियम बनाए जाने के बाद भी प्रदेश में तबादलों का विवाद खत्म नहीं हो रहा है। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने तबादलों में खेल को लेकर सवाल उठाए हैं। परिषद का आरोप है कि अधिकांश विभागों में तबादला अधिनियम का पालन नहीं हुआ। इससे पात्र कर्मचारी एक बार फिर तबादलों से वंचित रह गए।

विज्ञापन


परिषद अब इस मसले को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उठाने की तैयारी कर रही है। मुख्य सचिव से भी इस बारे में परिषद शिकायत करेगी। परिषद का कहना है कि तबादला अधिनियम इसलिए बनाया गया था ताकि पात्र कर्मचारी का स्थानांतरण हो सके और तबादलों में पारदर्शिता रहे। अधिनियम में तबादला प्रक्रिया के लिए बाकायदा समय सारिणी निर्धारित है।

इसके तहत प्रत्येक तबादला सत्र के दौरान दुर्गम और सुगम में तैनात कर्मचारियों की सूची तैयार होती है। इस सूची के आधार पर वरिष्ठता सूची बनती है। इसे विभागीय वेबसाइट पर प्रदर्शित किया जाता है। कर्मचारियों से इसके संबंध में आपत्तियां मांगी जाती है। उनकी सुनवाई होती है। उनसे तीन से पांच विकल्प मांगे जाते हैं। आदेश में स्पष्ट उल्लेख होना चाहिए कि तबादला अनुरोध के आधार पर हुआ है या प्रशासनिक आधार पर। 
विज्ञापन


परिषद का आरोप है कि अधिकांश विभागों में अधिनियम के नियमों का पालन नहीं किया गया और तबादलों में स्पष्ट रूप से मनमानी की गई। परिषद ऐसे विभागों की सूची तैयार कर रही है। अभी तक परिषद के पास महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास, गन्ना विकास, आईटीआई, अर्थ एवं संख्या विभाग समेत एक दर्जन विभागों से शिकायतें प्राप्त हो चुकी है। अन्य विभागों से भी ऐसी शिकायतें मिल रही हैं। 
 

विज्ञापन

तबादलों का परीक्षण करने की मांग की

परिषद इस मामले में चुप नहीं बैठेगी। शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से परिषद का एक प्रतिनिधिमंडल मुलाकात करेगा। मुख्यमंत्री से विभिन्न विभागों में हुए तबादलों का परीक्षण करने की मांग की जाएगी। साथ ही अधिनियम को ताक पर रखने वालों का उत्तरदायित्व भी तय करने का अनुरोध किया जाएगा।

ये भी पढ़ें...ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर हादसा: रुद्रप्रयाग में निर्माणाधीन पुल की सैटरिंग गिरने से मलबे में दबे आठ मजदूरों को निकाला, दो की मौत


हमें तबादलों में नियमों का पालन न होने की लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। कई विभागों ने तबादला अधिनियम के प्रावधानों का पालन नहीं किया और तबादला सूची जारी कर दी। परिषद मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव से मुलाकात कर उनसे तबादलों का परीक्षण कर उन पर रोक लगाने और संशोधित सूची जारी करने का अनुरोध करेगी। 
- अरुण पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें