टिहरी समेत छह जिलों में सभी स्कूल आज रहेंगे बंद
मौसम विभाग से जारी अलर्ट के बाद जिला प्रशासन की ओर से राज्य के छह जिलों टिहरी, बागेश्वर, नैनीताल, अल्मोड़ा, चंपावत और पिथौरागढ़ में बुधवार को स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया गया था। टिहरी में कक्षा एक से 12वीं तक के स्कूलों में अवकाश घोषित करने के साथ ही एडीएम रामजी शरण शर्मा ने आंगनबाड़ी केंद्रों को भी बंद रखने का आदेश जारी किया। हालांकि इस दौरान प्रधानाचार्य, शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मी स्कूलों में उपस्थित रहेंगे।
रुड़की के 30 से अधिक गांवों में बाढ़ का रेड अलर्ट
टून में आपदा आशंकित इलाकों में पहुंची आपदा प्रबंधन की टीमें
जिले के विकासनगर, सहिया, चकराता जैसे इलाकों में आपदा संभावित इलाकों में मंगलवार को आपदा प्रबंधन की टीमें पहुंच गईं। क्षेत्र का जायजा लेने के बाद जिला प्रशासन ने भूस्खलन संभावित इलाकों में जेसीबी के साथ ही एंबुलेंस तैनात कर दी गई। बाद में जिलाधिकारी ने अफसरों के साथ बैठक कर आपदा प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा भी की।