हरिद्वार में सिडकुल की भूमि पर एक समुदाय की संचालित धार्मिंक गतिविधि के विरोध में हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता ने मंगलवार सुबह हनुमान के पोस्टर व भगवा झंडे लगाकर खलबली मचा दी।
पोस्टर फाड़ डाले व झंडे कब्जे में लिए
आनन फानन में कोर्ट चौकी पुलिस ने पोस्टर फाड़ डाले व झंडे कब्जे में ले लिए। विश्व हिन्दू परिषद ने विहिप प्रमुख प्रवीण तोगड़िया के समक्ष पूरे प्रकरण को उठाने की रणनीति तैयार की है।
पढ़ें, दलाई लामा की सुरक्षा में थे इनके पूर्वज
रोशनाबाद में जिला कोर्ट कैंपस से सटी भूमि पर एक समुदाय के लोगों के धार्मिंक गतिविधि के संचालित करने का हिन्दू संगठन विरोध करते चले आ रहे है। पिछले दिनों हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं को उक्त स्थल पर मूर्ति स्थापित करने से रोक लिया था।
हिन्दू संगठनों का आरोप है कि प्रशासन व पुलिस ने पंन्द्रह दिन के अंदर समुदाय विशेष की धार्मिंक गतिविधि पर रोक लगाने का आश्ववस्न दिया था, पर अब तक अमल नहीं करा पाए।
पुलिस महकमे के हाथ पांव फूले
मंगलवार सुबह विहिप नेता चरणजीत सिंह पाहवा ने उक्त स्थल पर पहुंचकर भगवान हनुमान के पोस्टरों व भगवा झंडों से पाट दिया। पोस्टर व झंडे लगने की सूचना मिलने पर पुलिस महकमे के हाथ पांव फूल गए।
पढ़ें, आपदा के जख्म भरेगी इन पौधों की महक
उच्चाधिकारियों के संज्ञान में मामला पहुंचने पर तुरन्त कोर्ट चौकी पुलिस ने पहुंचकर पोस्टर फाड़ डाले व झंडे उतरवा दिए। पुलिस की कार्रवाई के विरोध में श्याम नगर कालोनी में विहिप नेता चरणजीत सिंह पाहवा के आवास पर आगे की रणनीति तय की गई।
तय हुआ कि एक कार्यक्रम में भाग लेने आ रहे विहिप प्रमुख प्रवीण भाई तोगड़िया के समक्ष पूरे मामले को उठाया जाएगा।
पढ़ें, विदेशी होकर निभा रहे भारतीय होने का कर्तव्य
विहिप नेताओं का आरोप है कि प्रशासन पुलिस भेदभाव कर रहा है, उन्हें जब रोका जा रहा है तब दूसरे समुदाय की धार्मिंक गतिविधि पर भी रोक लगाई जाए। वरना वे आंदोलन को बाध्य होंगे। बैठक में अनुज वालिया, सुरेन्द्र सैनी, बिजेन्द्र पंवार, मानव समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
साहब बोले मैं मारता भी हूं
विहिप नेता चरणजीत सिंह पाहवा का आरोप है कि एक उच्च पुलिस अफसर ने उन्हें फोन कर मारने की धमकी दी है।
बताया कि उनके पास एक अफसर ने फोन किया। कहा कि माहौल न बिगाड़ा जाए। पर, जब दूसरे समुदाय पर भी रोक लगाने की बात कही गई जब साहब ने सार्वजनिक स्थल पर पीटने की धमकी दी।