फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाय बनाने को लेकर मां से हुई कहासुनी में बेटे ने खोया आपा, दरांती से फाड़ दिया जानवरों का पेट 

Wed, 29 May 2019 09:28 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन

चाय बनाने को लेकर मां के साथ कहासुनी पर एक युवक ने घर में बंधी गाय और भैंस के बच्चे के पेट पर दरांती (हंसिया) से हमला कर दिया। इससे दोनों की आंतें निकल गईं। इस दौरान ग्रामीणों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो उसने पथराव कर दिया।

विज्ञापन


पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। वहीं पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर, पशु चिकित्सकों ने मौके पर पहुंचकर घायल पशुओं का ऑपरेशन शुरू कर दिया है। 

चाय बनाने को लेकर उसका मां से हुआ विवाद

कुंडा थाने के ग्राम नवलपुर निवासी अजय कुमार पुत्र भूप सिंह की पत्नी कई वर्ष पूर्व उसे छोड़कर मायके चली गई। अजय अपनी मां गीता देवी के साथ रहता है। मंगलवार शाम चार बजे चाय बनाने को लेकर उसका मां से विवाद हो गया।

आवेश में आकर अजय ने दरांती से गाय के बच्चे का पेट चीर दिया, जिससे उसकी आंतें बाहर आ गईं। इसके बाद भैंस के बच्चे के पेट में भी दरांती से हमला कर दिया। मां गीता ने शोर मचाकर ग्रामीणों को बुलाया। आरोप है कि अजय ने ग्रामीणों पर पथराव कर दिया। इसमें तीन-चार लोग पत्थर लगने से चोटिल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

ग्रामीणों ने किसी तरह उसे काबू में किया। सूचना पाकर कुंडा थाना प्रभारी मोहन चंद्र पांडे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।

पुलिस की सूचना पर करनपुर स्थित पशु चिकित्सालय से आए चिकित्सक डॉ. नरेंद्र लाल ने घायल गाय का ऑपरेशन शुरू किया। इसके बाद भैंस के बच्चे का भी ऑपरेशन किया जाएगा। पिता भूपसिंह की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें