फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः फेमस हिल स्टेशन में सामने आया चौंकाने वाला मामला, पर्यटकों के कमरे में लगा था हिडन कैमरा

Wed, 29 May 2019 08:34 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टिहरी
विज्ञापन
पंखे के अंदर लगा था हिडन कैमरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पर्यटन सीजन में देवभूमि में देश और दुनिया भर से आने वाले लोगों का तांता लगा रहता है। ऐसे में उत्तराखंड के फेमस हिल स्टेशन में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दुनियाभर में झील और बांध के लिए प्रसिद्ध टिहरी के एक होटल में हिडन कैमरा लगा होने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


टिहरी के एक होटल में ठहरे हुए दिल्ली के पर्यटकों ने पुलिस के इसकी शिकायत की है। जिसके बाद पुसिल ने होटल में छापा मारा। इस दौरान पुलिस टीम हैरान रह गई। उन्हें कमरे में लगे पंखे के अंदर हिडन कैमरा मिला।

रात 10 बजे कमरे की चेंकिंग की

जानकारी के मुताबिक दिल्ली से आए पर्यटकों ने उनके कमरे में हिडन कैमरा लगे होने की शिकायत पुलिस से की। दो युवक और तीन युवतियों ने सोमवार रात 10 बजे कमरे की चेंकिंग की। इस दौरान उन्हें पंखे के अंदर फिट किया हुआ कैमरा मिला।

जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इस बात की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने पंखा, कैमरा समेत अन्य सामग्री जब्त कर ली है। होटल मालिक से इस बाबत पूछताछ की जा रही है।

कहीं आपके कमरे में कोई कैमरा छिपा तो नहीं...

गर्मी के मौसम में उत्तराखंड की वादियों में भारी संख्या में पर्यटक आते हैं। ऐसे में अमर उजाला की गुजारिश है कि कहीं भी रुकने से पहले अपना कमरा जरूर चेक करें और इन बातों का खास ध्यान रखें...

- जब आप रूम में जाए तो सभी लाइट्स बंद करके पूरे रूम की ठीक से जांच-परख कर लें कि कहीं कोई रेड लाइट या फिर कोई ग्रीन लाइट तो नहीं जल रही है।

- रूम में इस बात का ध्यान रखें कि कहीं रूम के दरवाजे के हुक या हैंडल, पंखे के अंदर कोई कैमरा तो नहीं छुपा।

- कमरे में अगर कोई आवाज आ रही है तो ध्यान लगाकर सुनें क्योंकि हिडन कैमरा में कुछ मोशन सेंसिटिव होते हैं जो खुद ब खुद ऑन हो जाते है।

विज्ञापन

- रूम में जाएं तो सबसे पहले सामने लगे शीशे और ऊपर की ओर दिए गए कोनों को ठीक से चेक कर लें।

- रूम के शीशे में कोई कैमरा छिपा तो नहीं इसका पता लगाने के लिए सबसे पहले शीशे में एक ऊंगली रखें। अगर शीशे में रखी ऊंगली और शीशे में दिख रही उंगली के बीच में अंतर या गैप रहता है तो समझ लें कि शीशा ओरिजनल है और अगर आपकी ऊंगली जुड़ी रहती है तो वहां कैमरा है जोकि सब रिकॉर्ड कर रहा है।

- आपका स्मार्टफोन भी हिडन कैमरा का पता लगाने में हेल्प कर सकता है। इसमें बॉडीगार्ड नामक एप को डाउनलोड करें और जैसे ही इसे ऑन करके आप अपने स्मार्टफोन को रूम में घुमाएं। अगर रेड कलर का निशान ब्लिंक दिखने लगें तो समझ लें कि रूम में कैमरा छिपा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें