फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः सीएम आवास से नोट निकलने के दुष्प्रचार पर एक गिरफ्तार

Mon, 14 Nov 2016 02:35 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
हरीश रावत - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन
नोटबंदी की आपाधापी के बीच मुख्यमंत्री हरीश रावत के आवास से नोटों भरे थैले निकलने के दुष्प्रचार से रविवार को सरकार से लेकर पुलिस तक हिल गई।
विज्ञापन


हैरत की बात यह है कि यह संदेश भी पुलिस के व्हाट्स एप ग्रुप में डाला गया। हरकत में आई पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को पकड़ लिया।

देर रात तक पूछताछ कर यह जानने की कोशिश की जा रही थी कि यह सब किसके इशारे पर हुआ है। मोदी सरकार द्वारा पांच सौ और एक हजार रुपये के नोट को चलन से बाहर कि ए जाने के बाद से सोशल साइट पर झूठे संदेशों की भरमार है।

रविवार को देहरादून में पुलिस के एक व्हाट्स एप ग्रुप में झूठा संदेश डाला गया कि मुख्यमंत्री हरीश रावत के दिशा निर्देश पर आवास से जारी फ रमान में सूचना विभाग, होमगार्ड, चपरासी, पुलिस कांस्टेबल, अधिकारियों को नोट बदलने की ड्यूटी पर लगाया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

रात होते-होते पुलिस के फोन खटकने शुरू हो गए

black money
मुख्यमंत्री आवास पर जिस तरह गहमागहमी है, उससे अंदाज लगता है कि कुछ तो गड़बड़ है।

सूत्रों के हवाले से प्रचार किया गया कि मुख्यमंत्री आवास से बड़े कई थैले नोटों से भरे निकाल कर 4000-4000 हजार रुपये गार्ड, चपरासी, पुलिस कांस्टेबल को बांटे गए हैं।

सूचना विभाग के सभी कर्मचारियों को 10-10 हजार रुपये दिए गए हैं। रात होते-होते पुलिस के फोन खटकने शुरू हो गए। एसपी सिटी अजय सिंह की अगुवाई में सक्रिय हुई पुलिस ने ग्रुप में मेसेज डालने वाले अमित सिंह नेगी को हिरासत में ले लिया।

कोतवाली ले जाकर उससे लंबी पूछताछ की गई। एसएसपी डा. सदानंद दाते ने बताया कि आरोपी नेगी के खिलाफ कोतवाली निरीक्षक एसएस बिष्ट की तरफ से मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। साथ ही इस ग्रुप को तत्काल बंद करने के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें