फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून : 15 जुलाई तक मिलेगी हाउस टैक्स में छूट, इसके बाद पूरा जमा कराना होगा

Fri, 10 Jul 2020 08:56 AM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
देहरादून नगर निगम
विज्ञापन

देहरादून नगर निगम की ओर से हाउस टैक्स में छूट 15 जुलाई तक मिलेगी। इसके बाद पूरा हाउस टैक्स जमा कराना होगा। निगम की ओर से पुराने सभी 60 वार्डों में यह छूट दी जा रही है।

विज्ञापन


लोग ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही मोड में टैक्स जमा करा सकते हैं। बृहस्पतिवार को नगर निगम में ऑफलाइन मोड में 225 लोगों ने हाउस टैक्स जमा कराया। उन्होंने हाउस टैक्स के रूप में 13 लाख रुपये की धनराशि जमा कराई।

निगम में सोशल डिस्टेंसिंग समेत आवश्यक सावधानियों के साथ हाउस टैक्स जमा कराया जा रहा है। फिर भी अधिकारी लोगों से ऑनलाइन पेमेंट करने की अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन


हाउस टैक्स जमा करने के लिए बड़ी संख्या में बुजुर्ग और महिलाएं भी निगम आ रही हैं। निगम अधिकारियों ने बताया कि नगर निगम डॉट कॉम पर ऑनलाइन पेमेंट किया जा सकता है। अभी वर्ष 2019-20 के हाउस टैक्स में 20 फीसदी की छूट दी जा रही है, जो 15 जुलाई तक जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें