फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा पीड़ित प्रांत को बना दिया हड़ताली प्रदेश

Sun, 10 Nov 2013 11:05 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य स्थापना दिवस पर देहरादून में कचहरी स्थित स्मारक स्थल पर क्षेत्रीय संगठन सपनों के उत्तराखंड की तलाश करते रहे।
विज्ञापन


पढ़ें, उत्तराखंडः किशोर प्रदेश की कलंक कथाएं

अलग-अलग कैंप लगाए इन दलों के वक्ताओं का कहना था कि राज्य आंदोलन के वक्त उत्तराखंड को मॉडल प्रदेश बनाने का सपना देखा गया था। आपदा की मार खाया यह यह राज्य हड़ताली प्रदेश बन गया। मुख्यमंत्री से आपदा राहत की न्यायिक जांच कराने की मांग की।

श्रद्धांजलि का सिलसिला सुबह से ही शुरू
शनिवार को स्मारक स्थल पर शहीदों को श्रद्धांजलि का सिलसिला सुबह से शुरू हो गया था। इसके बाद लोगों ने प्रदेश के हालात बयान करने शुरू कर दिए। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के बैनर तले शनिवार को यहां लोग भूख हड़ताल पर बैठे थे।
विज्ञापन


इसी तरह उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच और दूसरे संगठन प्रदेश की बदहाली पर अफसोस कर रहे थे। इन सारे संगठन गैरसैंण को प्रदेश की राजधानी बनाए जाने की मांग कर रहे थे। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच के वक्ताओं का कहना था कि कोई नीति न होने के कारण पर्वतीय क्षेत्र विकास में पिछड़ रहे हैं।

पढ़ें, फेसबुक चैटिंग ने ली युवक की जान

लोगों का पलायन बढ़ रहा है। सरकार मूल निवासियों का ध्यान रखे और युवाओं को रोजगार दे। इस मौके पर रामलाल खंडूड़ी, ओमी उनियाल आदि ने विचार व्यक्त किए। विधायक राजकुमार, प्रदेश कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के देवेनजीत, आविश कुमार शर्मा आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन


फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए क्लिक करें...

कैंडिल मार्च निकाला
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के बैनर तले शनिवार को घंटाघर से कैंडिल मार्च निकाला गया। इसका समापन कांग्रेस भवन स्थित राजीव गांधी की प्रतिमा के पास हुआ। दो मिनट का मौन रखकर राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर विजय सारस्वत, सूर्यकांत धस्माना, अजय गुप्ता, सुशील डिमरी, राकेशलाल शाह, विशाल मौर्य आदि रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें