बुक करने के बाद लोगों को कई दिन बाद घरेलू गैस मिल रही है। शादी के लिए लोग पूर्ति कार्यालय में लाइन लगाकर सिलिंडर की अनुमति लेने को मजबूर हैं। अधिकारी यहां उनको कागजी कार्रवाई के नाम कई-कई चक्कर कटवा रहे हैं। दूसरी ओर काला बाजारी करने वालों के लिए गैस सिलिंडर कोई कठिन काम नहीं है। शनिवार रात प्रशासन की टीम ने छापे मार बड़ी मात्रा में घरेलू सिलिंडर जब्त करना इस बात को पुष्ट करने के लिए काफी है कि दून में कालाबाजारी और जमाखोरी का खेल चल रहा है।
गैस की कालाबाजारी न हो और जमाखोरी से बचा जाए इसके लिए सरकार ने नियमों को सख्त किया। 25 दिन से पहले घरेलू गैस नहीं बुक कर सकते और इसके अलावा सिलिंडर गोदाम से नहीं बल्कि सीधे उपभोक्ता के घर पर ही मिलेगा लेकिन गैस एजेंसी से पकड़े गए 32 घरेलू सिलिंडर की घटना से पूर्ति विभाग और प्रशासन के उस दावे पर संदेह पैदा कर दिया कि जिसमें यह कहा गया कि गैस की गैस सिलिंडर सिर्फ घर पर ही पहुंचाया जाएगा क्योंकि 32 सिलिंडर एकत्र करना और उनको रिफिल करना इस बात की ओर साफ इशारा करता है कि कही न कही इस पूरे मामले में गैस एजेंसी संचालक से लेकर डिलीवरी ब्वॉय भी शामिल है।
I
I
Iप्रशासन की ओर से क्यूआरटी का भी नहीं डर
I
प्रशासन ने पिछले एक महीने में कई कार्रवाई की। इन कार्रवाई के माध्यम से क्यूआरटी ने कालाबाजारी रोकने के लिए कई जगह छापे मारे। इस दौरान अनियमित्ता भी पकड़ी गई और प्राथमिकी भी दर्ज की गई। उसके बाद भी लोग कालाबाजारी से बाज नहीं आ रहे है।