फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: सीधी भर्ती से मिले 48 उपशिक्षा अधिकारी

Sat, 14 Mar 2015 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड में सीधी भर्ती से बेसिक शिक्षा विभाग को पहली बार 48 उपशिक्षा अधिकारी मिले हैं। राज्य शैक्षिक प्रबंधन और प्रशिक्षण संस्थान में ट्रेनिंग पूरी करने के बाद शासन ने शुक्रवार को इनकी सूची जारी की। कुछ उपशिक्षा अधिकारियों को पहाड़ के दूरदराज में तो कुछ को सुगम ब्लॉकों में तैनाती मिली है।
विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव एस. राजू ने उपशिक्षा अधिकारियों की सूची जारी की है। सभी अधिकारियों को एक दूसरे जिलों में तैनाती दी गई है।

दून के बृजलाल सिंह को नैनीडांडा पौड़ी, टिहरी की रीना को द्वारीखाल पौड़ी, हरिद्वार के मोहम्मद सावेद आलम को थलीसैंण पौड़ी, दून की वर्षा भारद्वाज को कोट पौड़ी, नैनीताल के पंकज उप्रेती को स्याल्दे अल्मोड़ा में तैनाती दी गई है। अपर मुख्य सचिव ने अधिकारियों को जल्द तैनाती स्थल पर नियुक्ति के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

पहली बार सीधी भर्ती से मिले इतने अफसर

सीधी भर्ती से बेसिक शिक्षा विभाग को पहली बार इतने अधिकारी मिले हैं, ये अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय के अधीन काम करेंगे।
-आशा पैन्युली, अपर शिक्षा निदेशक बेसिक

इनके लिए बदलेगी सेवा नियमावली
राज्य शैक्षणिक प्रशासनिक संवर्ग सेवा नियमावली 2013 में उपशिक्षा अधिकारियों के 100 पद हैं। मगर विभाग को 82 अधिकारी, जहां लोक सेवा आयोग से मिले हैं, वही निरीक्षक संवर्ग के 45 अधिकारियों को पूर्व में उपशिक्षा अधिकारी पद पर समायोजित किया गया है। इससे इनकी संख्या 127 हो गई है। सृजित पदों से अधिक संख्या होने से नियमावली में बदलाव होगा।

34 अफसरों का प्रशिक्षण अब
लोक सेवा आयोग से एक साथ चयनित 82 अधिकारियों में 34 चरित्र और प्रमाण पत्र पूरा नहीं कर पाए, लिहाजा उनकी ट्रेनिंग लटक गई। इन अफसरों का प्रशिक्षण अप्रैल में होगा। इसके बाद इन्हें नियुक्ति दी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें