जौलीग्रांट से अमृतसर के लिए 11.55 बजे उड़ान भरेगा। अमृतसर से देहरादून के लिए 12.55 बजे फ्लाइट उड़ेगी। इसी तरह देहरादून से जयपुर के लिए 2.05 बजे विमान उड़ान भरेगा। ये सभी उड़ाने दिन की ही होंगी।
देहरादून के लिए जयपुर से 6.50 बजे फ्लाइट मिलेगी। स्पाइस जेट का विमान जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर 8.20 बजे उतरेगा। निदेशक विनोद शर्मा ने बताया कि स्पाइस जेट ये सेवा नियमित देगा।
जौलीग्रांट एयरपोर्ट निदेशक विनोद शर्मा ने बताया कि देहरादून जौलीग्रांट एयरपोर्ट दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू, हैदराबाद, अहमदाबाद, लखनऊ, पंतनगर, पिथौरागढ़, जम्मू, अमृतसर और जयपुर से सीधा जुड़ गया है।
इसके अलावा दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, गोवा, बंगलूरू और कोलकाता के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट से जुड़ा है। देहरादून से सीधी हवाई सेवाएं मिलने से राज्य के पर्यटन व्यवसाय को इसका लाभ मिलेगा। अब जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर फ्लाइटों की संख्या 24 हो गई है। हवाई सेवाओं में इजाफा होने से राज्य के लोगों को आवाजाही में सुगमता हो रही है।