निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार, एलाइंस एअर का विमान सुबह 9:50 बजे देहरादून एयरपोर्ट से कुल्लू के लिए उड़ान भरेगा और करीब एक घंटे बाद सुबह 10:50 बजे कुल्लू एयरपोर्ट पहुंचेगा।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
एलाइंस एअर ने मंगलवार से देहरादून-कुल्लू के बीच सीधी उड़ान सेवा का शेड्यूल जारी कर दिा है। 72 सीटर विमान सप्ताह में दो दिन मंगलवार और बृहस्पतिवार को इस रूट पर उड़ान भरेगा। मंगलवार के लिए एक तरफ का प्रति व्यक्ति किराया 1,758 रुपये निर्धारित किया है।
विज्ञापन
निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार, एलाइंस एअर का विमान सुबह 9:50 बजे देहरादून एयरपोर्ट से कुल्लू के लिए उड़ान भरेगा और करीब एक घंटे बाद सुबह 10:50 बजे कुल्लू एयरपोर्ट पहुंचेगा। वहीं, कुल्लू से यह विमान सुबह 10:55 बजे देहरादून के लिए रवाना होगा और लगभग 11:50 बजे देहरादून एयरपोर्ट पर पहुंचेगा।
इस सीधी हवाई सेवा से उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के बीच पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। कुल्लू अपनी प्राकृतिक खूबसूरती, पर्यटन स्थलों और धार्मिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है। वहीं, देहरादून एयरपोर्ट के माध्यम से पर्यटक चारधाम यात्रा, हरिद्वार, ऋषिकेश और मसूरी जैसे प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों तक पहुंच सकते हैं।
देहरादून एयरपोर्ट पर 25 अक्तूबर से विंटर शेड्यूल लागू हो चुका है, जिसमें करीब 19 उड़ानों को मंजूरी मिली है। कुल्लू के लिए भी एलाइंस एअर अपनी उड़ान संचालित करेगा। इससे दोनों राज्यों के पर्यटकों और तीर्थयात्रियों को लाभ मिलेगा।
- भूपेश सीएच नेगी, एयरपोर्ट निदेशक