फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: फर्जी बैनामे से जमीन हड़पने का आरोप, चार भाइयों पर प्राथमिकी

Mon, 02 Nov 2026 08:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
- फर्जी पहचान से कराया जमीन का बैनामा, एसएसपी के आदेश पर हुई कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

विकासनगर। सहसपुर कोतवाली क्षेत्र के शंकरपुर हुकूमतपुर निवासी नाजिम हसन, वाजिद हसन, खालिद हसन और साजिद के खिलाफ एसएसपी के आदेश पर फर्जी पहचान के सहारे जमीन का बैनामा कराने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। चारों आरोपी सगे भाई हैं। आरोप है कि उन्होंने पुश्तैनी जमीन हड़पने के लिए साजिश रची।
कोतवाली प्रभारी मनोज नौटियाल के अनुसार, शंकरपुर हुकूमतपुर निवासी सद्दाम हुसैन ने शिकायत देकर आरोप लगाया कि उनकी पैतृक जमीन को फर्जी दस्तावेजों के जरिये बेच दिया गया। शिकायतकर्ता के अनुसार, वह जमीन के वास्तविक और वैध वारिस हैं और राजस्व अभिलेखों में उनका नाम विधिवत दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर के मुताबिक, चारों आरोपी सगे भाई हैं। पिता की मृत्यु के बाद राजस्व अभिलेखों में केवल नाजिम, वाजिद और खालिद के नाम दर्ज हुए, जबकि साजिद का नाम दर्ज नहीं हो सका था। आरोप है कि तीनों भाइयों ने आपसी सहमति से सच्चाई छिपाकर जमीन बेचने की योजना बनाई। शिकायतकर्ता का आरोप है कि वर्ष 2009 में चारों भाइयों ने साजिश रचकर एक पंजीकृत बैनामा कराया। उसमें साजिद को सद्दाम हुसैन उर्फ साजिद के रूप में दर्शाया गया, जबकि साजिद और सद्दाम दो अलग-अलग व्यक्ति हैं। आरोप है कि जानबूझकर पहचान जोड़कर असली व्यक्ति की पहचान छिपाई गई और बैनामे को वैध दिखाने का प्रयास किया गया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की निष्पक्ष जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें