फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून से गुवाहाटी और कोलकाता के लिए 10 फरवरी से शुरू होगी सीधी हवाई सेवा, ये रहेगा शेड्यूल

Fri, 08 Feb 2019 09:27 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, डोईवाला
विज्ञापन
विज्ञापन

देहरादून जौलीग्रांट एयरपोर्ट 10 फरवरी से गुवाहाटी और कोलकाता हवाई अड्डों से जुड़ने जा रहा है। विमानन कंपनी जेट एयरवेज एयरलाइंस इन शहरों के लिए अपनी हवाई सेवाओं को शुरू करने जा रही है।

विज्ञापन


इससे पहले जनवरी माह में स्पाइस जेट ने जम्मू, जयपुर और अमृतसर के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू की थी। हवाई सेवा के शुरू होने के साथ देहरादून एयरपोर्ट देशभर के 16 शहरों की हवाई सेवाओं के साथ जुड़ जाएगा। 

देहरादून का जौलीग्रांट एयरपोर्ट दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू, हैदराबाद, अहमदाबाद, लखनऊ, पंतनगर, पिथौरागढ़, जम्मू, अमृतसर, जयपुर आदि शहरों से सीधी हवाई सेवा जबकि दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, गोवा, बंगलूरू, कोलकाता के लिए कनेक्टिंग हवाई सेवा से जुड़ा हुआ है। गुवाहाटी और कोलकाता से सीधी हवाई सेवा होने से देहरादून जौलीग्रांट एयरपोर्ट 16 शहरों की हवाई सेवाओं से जुड़ जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सवा तीन बजे जौलीग्रांट से भरेगा उडान
एयरपोर्ट निदेशक विनोद शर्मा ने बताया कि जेट एयरवेज का विमान गुवाहाटी से 11 बजकर 45 मिनट पर उड़ान भरकर दो बजकर 45 मिनट पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेगा। देहरादून से यही विमान तीन बजकर 15 मिनट पर उड़कर साढ़े पांच बजे गुवाहाटी पहुंचेगा।

गुवाहाटी से छह बजे उड़ान भरकर शाम सात बजकर 10 मिनट पर कोलकाता लैंड करेगा। हवाई सेवाओं में विस्तार होने से राजधानी देहरादून के हवाई यात्रियों को लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें