फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: त्रिशक्ति सम्मेलन में नहीं आएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, इस वजह से स्थगित हुआ कार्यक्रम

Fri, 08 Feb 2019 09:27 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हल्द्वानी में 9 फरवरी को प्रस्तावित त्रिशक्ति सम्मेलन स्थगित कर दिया गया है। सम्मेलन के लिए एमबी इंटर कॉलेज में मंच लगभग तैयार कर दिया गया था, बृहस्पतिवार को कार्यक्रम की सफलता के लिए भूमि पूजन भी होना था। 

विज्ञापन


त्रिशक्ति सम्मेलन के लिए बूथ स्तर तक बैठकें की गईं थीं। भाजपा के प्रदेश महामंत्री गजराज बिष्ट ने बताया कि यूपी के मुख्यमंत्री नहीं आएंगे। चूंकि रुद्रपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 14 फरवरी को सभा हैं, इस कारण पार्टी के लोग रुद्रपुर की सभा की तैयारी करेंगे।

प्रधानमंत्री की सभा के बाद त्रिशक्ति सम्मेलन के लिए आगे की तिथि निर्धारित की जाएगी। जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट का कहना है कि सम्मेलन स्थगित होने की जानकारी मिली है। इधर, सम्मेलन की तैयारी में लगे कार्यकर्ता योगी आदित्यनाथ के नहीं आने से मायूस हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री करेंगे सहकारिता विभाग की योजना का शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित जनसभा को लेकर भाजपा संगठन के साथ ही सरकारी मशीनरी भी सक्रिय हो गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, सहकारिता मंत्री के साथ ही कमिश्नर, आईजी ने जनसभा के लिए पुलिस लाइन मैदान और मोदी मैदान का निरीक्षण किया।

14 फरवरी को प्रस्तावित जनसभा में सहकारिता विभाग की 3400 करोड़ रुपयों की योजना का प्रधानमंत्री शुभारंभ करेंगे। रुद्रपुर में प्रधानमंत्री मोदी की सभा की तैयारियां हो रही हैं। प्रदेशाध्यक्ष अजय भट्ट ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 14 फरवरी को कार्यक्रम प्रस्तावित है।

सहकारिता विभाग की 3400 करोड़ रुपयों की योजना का शुभारंभ करेंगे, जो बेरोजगारों के लिए बड़ी सौगात होगी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने 10 फीसदी आरक्षण सवर्णों को दिया है और अनुसूचित जाति/जनजाति के लोगों का आरक्षण कम नहीं किया है। रोजगार के अवसर भी बढ़ाए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें