फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिवालय कूच कर आत्मदाह की कोशिश

Tue, 28 Oct 2014 09:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी देहरादून में सचिवालय कूच के दौरान मंगलवार को नौकरी की मांग करते हुए एलोपैथिक डिप्लोमा फार्मासिस्टों ने आत्मदाह करने की कोशिश की।
विज्ञापन


हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस ने पेट्रोल की बोतल लेकर दौड़े दो युवकों को दबोच लिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी झड़प हुई। हंगामा बढ़ता देखकर पुलिस ने करीब 150 प्रदर्शनकारी फार्मासिस्टों को हिरासत में ले लिया। देर शाम तक फार्मासिस्ट पुलिस लाइन में मौजूद थे।

जुलूस के रूप में सचिवालय कूच
बेरोजगार डिप्लोमा फार्मासिस्ट (एलोपैथिक) एसोसिएशन के बैनर तले मंगलवार को प्रदेश भर से आए बेरोजगार फार्मासिस्ट परेड ग्राउंड से जुलूस के रूप में सचिवालय कूच करने निकले। सचिवालय से पहले सुभाष रोड पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच आमना-सामना हो गया।
विज्ञापन


इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस में खूब धक्कामुक्की हुई। कुछ देर बाद अफसरों ने बेरोजगार फार्मासिस्टों के प्रतिनिधिमंडल को विधान सभा में स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी से मिलवाने का आश्वासन दिया। इसी दौरान दो फार्मासिस्ट हीरा सिंह सजवाण और संजीव गुप्ता पेट्रोल भरी बोतल लेकर दौड़े।

पुलिस ने आत्मदाह की कोशिश के संदेह में दोनों को दबोच लिया और डालनवाला थाने ले आई। भड़के बाकी प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी शुरू कर दी। फार्मासिस्ट दूसरे रास्तों से सचिवालय की तरफ दौड़ने लगे। मामला बढ़ता देखकर पुलिस ने करीब 150 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन पहुंचा दिया।
विज्ञापन


एसोसिएशन मीडिया प्रभारी रोहित ध्यानी ने कहा कि सरकार बार-बार बेरोजगार फार्मासिस्टों से धोखा कर रही है। राज्य में चार हजार से अधिक फार्मासिस्टों के पद खाली हैं। फिर भी डिप्लोमा फार्मासिस्ट 16 साल से नौकरी के लिए भटक रहे हैं। सोमवार को परेड ग्राउंड में शुरू हुआ क्रमिक अनशन मांग पूरी होने तक जारी रहेगा। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन और उग्र होगा। प्रदर्शन में मनोज त्रिपाठी, आशीष वर्मा, सुनील नाथ, धीरज आदि रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें