फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्लोमा इंजीनियर्स लड़ेंगे आर-पार की लड़ाई

Sun, 06 Dec 2015 01:54 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड में अपर सहायक अभियंता पद को पदोन्नति से बाहर करने समेत 21 सूत्रीय मांगों को लेकर डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की हड़ताल पांचवें दिन भी जारी रही।
विज्ञापन


हड़ताली इंजीनियरों ने सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए आर-पार की लड़ाई लड़ने का ऐलान किया। वक्ताओं ने कहा कि सकारात्मक निर्णय न होने तक आंदोलन जारी रहेगा। हड़ताल से सिंचाई और पीडब्लूडी विभाग का कार्य प्रभावित हो रहा है।

शनिवार को यमुना कॉलोनी स्थित मुख्य अभियंता कार्यालय में एकत्रित होकर इंजीनियरों ने हड़ताल जारी रखी। वक्ताओं ने कहा कि कर्मियों की लड़ाई अब निर्णायक मोड पर पहुंच गई है। वक्ताओं ने चेताया कि यदि सरकार ने उनकी मांगे जल्द नहीं मानी, तो उनका आंदोलन उग्र रूप धारण कर सकता है।
विज्ञापन


इस दौरान मुकेश डिमरी, मुस्ताक आलम, शक्ति आर्य, सरीन कुमार, रेनू गुप्ता, मुस्ताक आलम, अखिलेश कुमार, शीला टम्टा, नीरज त्रिपाठी, पुष्पेंद्र कुमार, संसार सिंह, जीएस असवाल, जीएस रावत, एनएस रावत, एमएस नेगी, एलएस नेगी, आरके असवाल, नीतू चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें