फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल ने लगाए मेयर चमोली पर आरोप

Fri, 23 Sep 2016 01:59 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : अमरउजाला
विज्ञापन
उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल ने मेयर विनोद चमोली पर लगाए आरोप हैं। उन्होंने कहा कि ट्रंचिंग ग्राउंड और स्मार्ट सिटी के मामले में देहरादून के मेयर विनोद चमोली केवल राजनीति कर रहे हैं।
विज्ञापन


दिनेश अग्रवाल ने कहा कि ट्रंचिंग ग्राउंड मामले में देहरादून मेयर ने मुझसे या विधायक राजकुमार से एक बार भी बात नहीं की। करीब 10 साल से मेयर होने के बावजूद चमोली कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था तक नहीं कर पाए हैं।

शहर में नालियां चोक हैं, ‌जिन्हें खुलवाने के लिए भी सीएम को कहना पड़ रहा है। मैंने कहा कि फॉगिंग मशीन खरीदने को मैं विधायक निधि से पैसा दूंगा। लेकिन नगर निगम ने एक बार भी मुझसे नहीं कहा।
विज्ञापन


दिनेश अग्रवाल ने कहा कि मेयर राजनीति करें लेकिन राज्य के हित से जुड़े मुद्दों पर नहीं। जो काम उन्हें करने थे, उनकी नाकामी को भी राज्य सरकार को दोषी ठहरा रहे हैं। समाधान निकालने के बजाय खुद अनशन की बात कह रहे हैं। अनशन समाधान नहीं है, राज्य के हित में काम करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें